తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : Bihar : वंदे भारत की चपेट में आए 5 किशोर, 3 की मौत

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : Bihar : वंदे भारत की चपेट में आए 5 किशोर, 3 की मौत

पूर्णिया (बिहार)। कटिहार-जोगबनी रेलखंड (Katihar jogbani railwayline) पर शुक्रवार तड़के बड़ा रेल हादसा हो गया। कसबा थाना क्षेत्र के जवनपुर गुमटी के पास दशहरा मेला देखकर लौट रहे 5 किशोर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में 3 किशोरों की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूर्णिया में चल रहा है।

सुबह 5 बजे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की अहले सुबह करीब 5 बजे जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) किशोरों को कुचलती हुई निकल गई। यह घटना उस वक्त हुई जब सभी किशोर पटरी पार कर रहे थे।

दशहरा मेला देखकर लौट रहे थे किशोर

मृतक और घायल किशोर पूर्णिया जिले (Purnea District) के बनमनखी प्रखंड के चांदपुर भंगहा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी किशोर कसबा में आयोजित दशहरा मेला देखकर घर लौट रहे थे। इनमें से अधिकांश मखाना फैक्ट्री में काम करते थे। घटनास्थल से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर

हादसे की सूचना पर कसबा थाना पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रेल पुलिस के अनुसार मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Read More :

News Hindi : भारत वर्तमान में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : राजनाथ सिंह

News Hindi : भारत वर्तमान में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : राजनाथ सिंह

Latest News-UP : 70 साल का दूल्हा, 35 साल की दुल्हन…

Latest News-UP : 70 साल का दूल्हा, 35 साल की दुल्हन…

Latest News : CM नीतीश का तोहफा: ₹10,000 सीधे खाते में!

Latest News : CM नीतीश का तोहफा: ₹10,000 सीधे खाते में!

Latest News : MP-राजस्थान में मासूमों की जान गई कफ सिरप से

Latest News : MP-राजस्थान में मासूमों की जान गई कफ सिरप से

Latest Hindi News : मॉरीशस पहुँचा सतलुज युद्धपोत, हाइड्रोग्राफिक मिशन शुरू

Latest Hindi News : मॉरीशस पहुँचा सतलुज युद्धपोत, हाइड्रोग्राफिक मिशन शुरू

Latest Hindi News : हरियाणा को मिला नया साबर डेयरी प्लांट, शाह बोले- किसानों की आय बढ़ेगी

Latest Hindi News : हरियाणा को मिला नया साबर डेयरी प्लांट, शाह बोले- किसानों की आय बढ़ेगी

Latest Hindi News : जुबिन गर्ग की मौत का राज जल्द खुल सकता है, गायक-संगीतकार को पकड़ा

Latest Hindi News : जुबिन गर्ग की मौत का राज जल्द खुल सकता है, गायक-संगीतकार को पकड़ा

Latest News-Bulandshahr : थार की टक्कर में 5 दोस्तों की मौत

Latest News-Bulandshahr : थार की टक्कर में 5 दोस्तों की मौत

Latest News : गीतांजलि पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट वांगचुक की रिहाई की मांग

Latest News : गीतांजलि पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट वांगचुक की रिहाई की मांग

Latest Hindi News : MP : खंडवा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर नदी में गिरा, 12 की मौत

Latest Hindi News : MP : खंडवा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर नदी में गिरा, 12 की मौत

News Hindi : रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने, अमृत संवाद में भाग लिया और यात्रियों से बातचीत की

News Hindi : रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने, अमृत संवाद में भाग लिया और यात्रियों से बातचीत की

News Hindi : सीएम योगी बोले, बदले नामों से मौजूद हैं रामायण व महाभारत के खल पात्र

News Hindi : सीएम योगी बोले, बदले नामों से मौजूद हैं रामायण व महाभारत के खल पात्र

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870