Latest Hindi News : जयंती पर याद किए गए गांधी और शास्त्री, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Read Time:  1 min
गांधी और शास्त्री,
गांधी और शास्त्री,
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत उनके दिखाए मार्ग पर चलकर आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को साकार करेगा।

राजघाट पर महात्मा गांधी को किया नमन

पीएम मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी (PM Modi) ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि गांधी जयंती पर हम अपने प्यारे बापू के असाधारण जीवन को याद करते हैं, जिनके आदर्शों ने मानव इतिहास को बदल दिया। उन्होंने दिखाया कि कैसे साहस और महान बदलाव का जरिया बन सकते हैं।

सत्य और अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी

गांधी जी सेवा और करुणा की शक्ति पर विश्वास करते थे, क्योंकि वे लोगों को सशक्त बनाने का एक तरीका मानते थे। विकसित भारत के निर्माण के हमारे लक्ष्य में हम उनके बताए रास्ते पर ही चलते रहेंगे। गांधी जयंती पर सत्य, अहिंसा और सामाजिक न्याय के प्रति उनके आजीवन समर्पण को याद किया जाता है। यह दिन पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

शास्त्री जी की ईमानदारी और नारा आज भी प्रेरणा

वहीं पीएम मोदी ने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में लिखा कि लाल बहादुर शास्त्री एक महान राजनेता थे, जिनकी ईमानदारी, विनम्रता और दृढ़ संकल्प ने भारत को मजबूत किया। उनका दिया नारा ‘जय जवान जय किसान’ आज भी देशभक्ति और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की प्रेरणा देता है।

शास्त्री जी का जीवन और योगदान

लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। 1964 में जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद वे भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने। चुनौतीपूर्ण समय में उनके नेतृत्व, शक्ति और निर्णायक कार्यवाही ने भारत को मजबूती प्रदान की।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।