తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : जम्मू-कश्मीर : भारी बर्फबारी में फंसे 25 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : जम्मू-कश्मीर : भारी बर्फबारी में फंसे 25 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

नई दिल्ली,। उत्तर भारत में अचानक मौसम की बेरुखी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और उत्तराखंड में बर्फबारी (Snowfall in Uttarakhand) और भूस्खलन ने हालात को गंभीर बना दिया है, वहीं बिहार और मैदानी इलाकों में लौटते मानसून ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं।

जम्मू-कश्मीर में रेस्क्यू ऑपरेशन

डोडा जिले में सेना ने बर्फीले तूफान में फंसे बकरवाल समुदाय के 25 आदिवासियों और उनके पालतू जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाला। खराब मौसम के कारण पिछले तीन दिनों से वैष्णो देवी यात्रा बंद थी, जो बुधवार से फिर शुरू हो गई और श्रद्धालु दर्शन के लिए रवाना हुए।

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में तीसरे दिन भी बर्फबारी जारी है। लाहौल-स्पीति का तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि बिलासपुर में भूस्खलन से करीब 15 लोगों की मौत हो गई।

उत्तराखंड में बर्फबारी का असर

बद्रीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) में इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। हेमकुंड साहिब में दो से तीन इंच तक बर्फ जमी है, जबकि केदारनाथ का तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में रोजाना पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे।

बिहार और मैदानी इलाकों में बाढ़ का खतरा

लौटते मानसून और नेपाल में भारी बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। सुपौल में 5 हजार से अधिक घरों में पानी भर गया, जबकि मधुबनी जिले में करीब एक लाख लोग प्रभावित हुए। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में दिन-रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं के चलते तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है।

Read More :

Latest Hindi News : उत्तर भारत के पहाड़ों पर हुई पहली बर्फबारी

Latest Hindi News : उत्तर भारत के पहाड़ों पर हुई पहली बर्फबारी

Latest News : अक्टूबर में दिसंबर जैसी ठंड, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी

Latest News : अक्टूबर में दिसंबर जैसी ठंड, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी

Latest Hindi News : बारिश ने मचाई तबाही: उत्तर बंगाल-सिक्किम में 14 मौतें, पुल बहा और मार्ग बंद

Latest Hindi News : बारिश ने मचाई तबाही: उत्तर बंगाल-सिक्किम में 14 मौतें, पुल बहा और मार्ग बंद

Latest Hindi News : बारिश बनी आफत : बिहार में 10 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट घोषित

Latest Hindi News : बारिश बनी आफत : बिहार में 10 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट घोषित

Latest Hindi News : महाराष्ट्र में अलर्ट: 7 अक्टूबर तक चक्रवात ‘शक्ति’ की चेतावनी

Latest Hindi News : महाराष्ट्र में अलर्ट: 7 अक्टूबर तक चक्रवात ‘शक्ति’ की चेतावनी

Latest Hindi News : बिहार में 24 घंटे की बारिश से तबाही, स्कूल और जनजीवन प्रभावित

Latest Hindi News : बिहार में 24 घंटे की बारिश से तबाही, स्कूल और जनजीवन प्रभावित

Latest Hindi News : दिल्ली और राजस्थान की झमाझम बारिश, मानसून विदाई अभी दूर

Latest Hindi News : दिल्ली और राजस्थान की झमाझम बारिश, मानसून विदाई अभी दूर

Latest News : बारिश से दिल्ली में राहत, यूपी का मौसम भी बदलेगा?

Latest News : बारिश से दिल्ली में राहत, यूपी का मौसम भी बदलेगा?

Latest Hindi News : बुआलोई तूफान : 14 की मौत, 13 लापता, तबाही का मंजर

Latest Hindi News : बुआलोई तूफान : 14 की मौत, 13 लापता, तबाही का मंजर

Latest Hindi News : बारिश बनी आफत : महाराष्ट्र में 10 लोगों की जान गई, 11,800 लोग रेस्क्यू

Latest Hindi News : बारिश बनी आफत : महाराष्ट्र में 10 लोगों की जान गई, 11,800 लोग रेस्क्यू

Latest News-Telangana : भारी बारिश से तेलंगाना-महाराष्ट्र में तबाही

Latest News-Telangana : भारी बारिश से तेलंगाना-महाराष्ट्र में तबाही

Latest News-Rain Alert : महाराष्ट्र के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Latest News-Rain Alert : महाराष्ट्र के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870