Latest Hindi News : महाराष्ट्र में अलर्ट: 7 अक्टूबर तक चक्रवात ‘शक्ति’ की चेतावनी

Read Time:  1 min
चक्रवात 'शक्ति'
चक्रवात 'शक्ति'
FONT SIZE
GET APP

मुंबई। महाराष्ट्र के कई इलाकों में चक्रवात शक्ति संकट खड़ा कर सकता है। आज यानी शनिवार से लेकर 7 अक्टूबर तक कभी भी यह तूफान दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग (Sindhudurg) जिलों में इसका असर दिखाई देगा।

तेज हवाओं और बारिश की संभावना

IMD के अनुसार, 4 से 5 अक्टूबर के बीच उत्तरी महाराष्ट्र तट पर हवा की गति 45-55 किमी प्रति घंटे और झोंके के साथ 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। चक्रवात की तीव्रता के आधार पर यह और बढ़ भी सकती है। आंतरिक हिस्सों जैसे पूर्वी विदर्भ और मराठवाड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश (Heavy Rain) का अनुमान है। उत्तरी कोंकण के निचले इलाकों में घने काले बादल छाए रहेंगे।

समुद्री यात्रा पर पाबंदी, मछुआरों को चेतावनी

समुद्री स्थिति खराब होने के कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। 5 अक्टूबर तक उत्तरी महाराष्ट्र तट पर समुद्र की सतह पर बदलाव देखने को मिल सकता है।

महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए निर्देश

महाराष्ट्र सरकार ने चक्रवात शक्ति के मद्देनजर जिला प्रशासन को अपने आपदा प्रबंधन सिस्टम सक्रिय करने, तटीय और निचले इलाकों में नागरिकों के लिए निकासी योजनाएं तैयार करने, पब्लिक एडवाइजरी जारी करने और समुद्री यात्रा से बचने की सलाह देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, भारी बारिश के दौरान सुरक्षा उपायों को बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।