తెలుగు | Epaper

Latest News : ममता ने बच्चन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : ममता ने बच्चन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

देशभर के नेताओं ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के जन्मदिन पर न केवल फिल्मी सितारों, बल्कि देश के शीर्ष नेताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। 11 अक्टूबर को महानायक ने अपना 83वां जन्मदिन मनाया।

अमिताभ बच्चन आज 83 साल के हो गए हैं और इस खास मौके पर पूरे देश से शुभकामनाएं मिल रही हैं। फिल्मी हस्तियों से लेकर राजनीति के दिग्गज भी बिग बी (Big B) को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। अमिताभ के पक्के दोस्त और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी उन्हें शुभकामनाएं भेजी हैं। इस खास मौके पर हम जानते हैं फिल्मी दुनिया से लेकर किन सियासी सितारों ने उन्हें बर्थडे विश किया है। 

ममता बनर्जी ने भेजी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री मामता बनर्जी ने लिखा, ‘महानायक अमिताभ बच्चन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आपको निरंतर अच्छा स्वास्थ्य, खुशियां और हम सभी के लिए कई प्रेरणादायक वर्ष प्रदान करें।’ ‘मैं 1984 से अमिताभ जी के साथ अपने स्नेही रिश्ते को संजोती हूं, जब हम दोनों पहली बार भारतीय संसद के सदस्य बने थे।

अन्य पढ़ें: अमिताभ बच्चन की फिल्म के अभिनेता की हत्या

यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि उन्होंने और जया जी ने कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अपनी गरिमामय उपस्थिति से हमें कई बार समृद्ध किया है। वे हमारे महोत्सव परिवार के सदस्य हैं। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, अमिताभ जी।’ 

शत्रुघ्न सिन्हा ने भी लुटाया प्यार

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनके पक्के दोस्त और स्ट्रगल के दिनों के साथी शत्रुघ्न सिन्हा ने भी उन्हें जन्मदिन की खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। शत्रुघ्न ने अपने एक्स अकाउंट पर बिग बी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘बार बार ये दिन आए और हम सभी के प्रेरणाश्रोत को जन्मदिन की बधाई।’ शत्रुघ्न सिन्हा के साथ फिल्मी सितारों ने भी अमिताभ बच्चन को बधाई दी है। 

काजोल, फरहान अख्तर और प्रभास ने भी दी बधाई

फिल्मी सितारों ने भी मेगास्टार को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। काजोल ने बिग बी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप ऐसे ही हमेशा रॉकस्टार की तरह चमकते रहें। काजोल के साथ फरहान अख्तर ने भी अपने पिता और अमिताभ बच्चन के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘अमित अंकल को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके साथ जन्मदिन पर समय बिताना मेरा सौभाग्य रहा है।’ प्रभास ने भी अमिताभ की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘बच्चन सर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मेरा सौभाग्य रहा है कि मुझे आपके साथ काम करने का मौका मिला। मैं आपके स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।’

बच्चन कितने घंटे सोते हैं?

अमिताभ जब 25 साल के थे तो 8 से 10 घंटे की नींद लेते थे लेकिन अब सिर्फ 5 से 6 घंटे ही सो पाते हैं।

बच्चन की पढ़ाई कितनी है?

82 साल के अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में गिने जाते हैं. अमिताभ बच्चन की हाईस्कूल एजुकेशन इलाहाबाद के बॉयज़ हाई स्कूल और कॉलेज नैनीताल के शेरवुड कॉलेज में हुई थी.इसके बाद अमिताभ ने 1962 में दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से साइंस में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की.

अन्य पढ़ें:

रनवे से बाहर निकला फाइटर जेट

रनवे से बाहर निकला फाइटर जेट

ग्वालियर से 5वां आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर से 5वां आरोपी गिरफ्तार

आशुतोष ब्रह्मचारी की क्राइम कुंडली

आशुतोष ब्रह्मचारी की क्राइम कुंडली

National- भारत की कूटनीतिक बढ़त, अब चीन और बांग्लादेश भी भारतीय नियमों के साथ तैयार

National- भारत की कूटनीतिक बढ़त, अब चीन और बांग्लादेश भी भारतीय नियमों के साथ तैयार

नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, कई घायल

नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, कई घायल

National- रनवे पर हादसे का शिकार तेजस, वायुसेना ने 30 विमानों की उड़ान रोकी

National- रनवे पर हादसे का शिकार तेजस, वायुसेना ने 30 विमानों की उड़ान रोकी

National- कोर्ट की सख्ती के बाद हरकत में पुलिस, यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता हिरासत में

National- कोर्ट की सख्ती के बाद हरकत में पुलिस, यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता हिरासत में

अलीगढ़ में सनकी मजनू को महिला ने सरेआम सिखाया सबक

अलीगढ़ में सनकी मजनू को महिला ने सरेआम सिखाया सबक

National -टीएमसी की रणनीति साफ, चुनाव में फिर ममता बनर्जी बनाम मोदी मुकाबला!

National -टीएमसी की रणनीति साफ, चुनाव में फिर ममता बनर्जी बनाम मोदी मुकाबला!

National- टीएमसी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, राजनीति में शोक की लहर

National- टीएमसी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, राजनीति में शोक की लहर

धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 3 लोगों की मौत

धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 3 लोगों की मौत

मायरा भरने निकले थे, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा

मायरा भरने निकले थे, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870