తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : बालों में तेल लगाने के तरीके में होती है ये आम गलती, जानिए सही तरीका

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : बालों में तेल लगाने के तरीके में होती है ये आम गलती, जानिए सही तरीका

नई दिल्ली । क्या आप जानते हैं कि अधिकतर लोग बालों में तेल लगाने को लेकर गलती कर बैठते हैं। इससे बालों को नुकसान पहुंच सकता है और हेयरफॉल (Hairfall) की समस्या हो सकती है। चलिए जानते हैं कि बालों में कब तेल लगाना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए।

नहाने से पहले तेल लगाना क्यों है फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक नहाने से पहले बालों में तेल लगाना एक पुरानी परंपरा है। मॉडर्न साइंस (Modern Science) भी मानता है कि नहाने से पहले बालों की ऑयलिंग (Hair Oiling) और स्कैल्प की मालिश करने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है। इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और हेयरफॉल कम हो सकता है। नहाने से पहले ऑयल लगाने से बालों को धोने के दौरान शैम्पू के केमिकल्स से बचाव होता है। जब आप बालों को शैम्पू करने से 1 घंटा पहले तेल लगाते हैं, तो यह बालों की जड़ों में जाकर पोषण देता है और उनकी मजबूती को बढ़ाता है। आप चाहें, तो रातभर बालों में तेल लगाकर छोड़ दें और सुबह उठकर बाल धो लें।

नहाने के बाद तेल लगाना क्यों है गलत

नहाने के तुरंत बाद बालों में तेल लगाना बहुत से लोगों की आदत होती है, लेकिन यह आदत सही नहीं मानी जाती है। गीले बालों में तेल लगाने से स्कैल्प में नमी लॉक हो सकती है, जिससे फंगल इन्फेक्शन या डैंड्रफ की समस्या हो सकती है।इसके अलावा नहाने के बाद स्कैल्प ओपन रहता है, ऐसे में बाहर की धूल-मिट्टी उसमें चिपक सकती है, जो बालों की सेहत बिगाड़ती है।

बालों के प्रकार के अनुसार ऑयलिंग का तरीका

हर किसी के बाल एक जैसे नहीं होते हैं। अगर आपके बाल बहुत रूखे और कमजोर हैं, तो नहाने से पहले तेल लगाना सबसे बेहतर उपाय है। अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है, तो बहुत अधिक तेल न लगाएं या हल्का तेल लगाकर कुछ घंटे बाद धो लें। बालों को मजबूत बनाने के लिए नारियल, बादाम, आंवला या ब्राह्मी तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। तेल को हल्का गुनगुना करके उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर धीरे-धीरे मालिश करें। इससे स्कैल्प रिलैक्स होती है और बालों की ग्रोथ में सुधार आता है।

कितनी बार करें ऑयलिंग

हफ्ते में 2-3 बार यह प्रक्रिया करने से बाल झड़ना और दोमुंहे बालों की समस्या भी कम हो सकती है। तेल लगाने का सबसे अच्छा समय नहाने से 1 घंटा पहले होता है। इससे स्कैल्प तेल को अच्छे से सोख पाता है और जब शैम्पू किया जाता है, तब अतिरिक्त तेल बाहर निकल जाता है। इससे बाल मुलायम, चमकदार और मजबूत बनते हैं।

एक्सपर्ट की राय

नहाने के बाद हल्का सा हेयर सीरम या एलोवेरा जेल इस्तेमाल किया जा सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए ऑयलिंग बहुत जरूरी होती है। तेल लगाने से बालों को मजबूती मिलती है और उनकी चमक बरकरार रहती है। बालों की देखभाल को लेकर हर किसी की अपनी आदतें होती हैं। कुछ लोग नहाने से पहले बालों में तेल लगाना पसंद करते हैं, तो कुछ नहाने के बाद — लेकिन सही तरीका है, नहाने से पहले ऑयलिंग करना।

Read More :

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870