తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : दिल्ली धमाकों के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर जांच एजेंसियों की नजर

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : दिल्ली धमाकों के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर जांच एजेंसियों की नजर

नई दिल्ली । अल-फलाह यूनिवर्सिटी में फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल (Faridabad Terror Moduel) मामले और दिल्ली धमाके से जुड़े संदिग्धों की खोज और पूछताछ जारी है। फरीदाबाद पुलिस ने यूनिवर्सिटी में डॉक्टर मुजम्मिल के साथ काम करने वाले फैकल्टी मेंबर, छात्रों और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से पूछताछ की है। अब तक 52 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, जबकि 6 लोगों को हिरासत में लेकर टेरर मॉड्यूल से जुड़ी जानकारी हासिल की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस यूनिवर्सिटी में करीब 40 प्रतिशत डॉक्टर कश्मीर से हैं।

अरावली की तलहटी में फैला अल-फलाह विश्वविद्यालय

  • फरीदाबाद जिले के धौज में अरावली की तलहटी में स्थित 70 एकड़ में फैला अल-फलाह विश्वविद्यालय हरे-भरे परिसर में बसा है। यह विश्वविद्यालय अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित है। इसके अंतर्गत तीन प्रमुख कॉलेज चलते हैं —
  • अल-फलाह स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी,
  • ब्राउन हिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी,
  • और अल-फलाह स्कूल ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग।

स्थापना और मान्यता

यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के अनुसार, अल-फलाह विश्वविद्यालय की स्थापना हरियाणा विधानसभा (Hariyana Assembly) द्वारा पारित अधिनियम के तहत की गई थी। इसे हरियाणा निजी विश्वविद्यालय अधिनियम 2006 के तहत मान्यता मिली और 2014 में इसमें संशोधन किया गया। इसके बाद 2015 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने इसे धारा 2(एफ) और 12(बी) के अंतर्गत मान्यता प्रदान की।

मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भी यूनिवर्सिटी का हिस्सा

अल-फलाह यूनिवर्सिटी परिसर में ही अल-फलाह स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर और अल-फलाह अस्पताल स्थित हैं। यह अस्पताल 650 बिस्तरों वाला धर्मार्थ अस्पताल है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर मुफ्त परामर्श और कम शुल्क पर जांच सुविधाएं प्रदान करते हैं। इस मेडिकल कॉलेज को 2019 में एमबीबीएस के पहले बैच के प्रवेश की अनुमति राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) से मिली थी।

इंजीनियरिंग से लेकर एमबीए तक, कई कोर्स की सुविधा

अल-फलाह यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग, मेडिकल, एजुकेशन और मैनेजमेंट समेत कई तरह के कोर्स संचालित हैं। यहां पढ़ाए जाने वाले प्रमुख कोर्स हैं —
बीटेक, एमबीबीएस, बीएड, एमएड, बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, एमटेक, एमएससी, एमए (इकोनॉमिक्स), एमबीए, एमसीए और पीएचडी।
साथ ही पारामेडिकल में डिग्री और डिप्लोमा कोर्स भी यहां करवाए जाते हैं।

Read More :

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सैयद हमीद का निधन

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सैयद हमीद का निधन

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

7 मार्च सोने के भाव शहरों में ताजा रेट देखें

7 मार्च सोने के भाव शहरों में ताजा रेट देखें

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870