తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : जोधपुर–जैसलमेर हाईवे पर भीषण हादसा, रामदेवरा जा रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : जोधपुर–जैसलमेर हाईवे पर भीषण हादसा, रामदेवरा जा रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत

जोधपुर। रविवार तड़के जोधपुर–जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग (Jodhpur Jaisalmer national Highway) पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गया। हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों समेत 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज एमडीएम अस्पताल, जोधपुर में चल रहा है। मृतक और घायल सभी गुजरात (Gujrat) के साबरकांठा जिला के रहने वाले बताए गए हैं।

सुबह 5:30 बजे हुआ हादसा, टेंपो अगला हिस्सा चकनाचूर

दुर्घटना सुबह करीब 5:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-125 पर खारी बेरी गांव के पास हुई। बालेसर थाना प्रभारी मूल सिंह भाटी के अनुसार, बाजरे की बोरियों से लदा ट्रक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर आया और सामने से आ रहे टेंपो में सीधे जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो का अगला हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया और ट्रक भी कुछ दूरी तक खिसकने के बाद पलट गया।

तीन की मौके पर मौत, दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

टेंपो में आगे बैठे यात्री महेंद्र ने बताया कि सभी श्रद्धालु रामदेवरा दर्शन के लिए गुजरात से निकले थे।

  • हादसे के बाद तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई
  • दो ने जोधपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा

हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने तुरंत अपने वाहन रोककर घायलों की मदद की और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं, घायलों को जोधपुर रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही बालेसर, आगोलाई और हाईवे सेवा केंद्र की तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं।

  • घायलों को पहले बालेसर सीएचसी (Baleshar CHC) ले जाया गया
  • प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एमडीएम अस्पताल जोधपुर रेफर किया गया

मृतकों के शव बालेसर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

ट्रक चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
स्थल पर चीख-पुकार मच गई थी और हाईवे से गुजरने वाले कई वाहन चालकों ने भी रेस्क्यू में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है और ट्रक चालक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Read More :

6G में भारत वर्ल्ड लीडर? सिंधिया का दावा!

6G में भारत वर्ल्ड लीडर? सिंधिया का दावा!

12 फरवरी को भारत बंद, क्या रहेगा बंद, क्या रहेगा खुला?

12 फरवरी को भारत बंद, क्या रहेगा बंद, क्या रहेगा खुला?

मंत्री लेशी सिंह का बीपी नशे में डॉक्टर ने किया चेक?

मंत्री लेशी सिंह का बीपी नशे में डॉक्टर ने किया चेक?

National- 15–25 फरवरी- वॉरशिप मेले में साथ दिखेंगे ईरान-रूस के युद्धपोत

National- 15–25 फरवरी- वॉरशिप मेले में साथ दिखेंगे ईरान-रूस के युद्धपोत

National- पीओके-अक्साई चिन को भारत का हिस्सा बताकर अमेरिका ने पोस्ट हटाई

National- पीओके-अक्साई चिन को भारत का हिस्सा बताकर अमेरिका ने पोस्ट हटाई

National- स्पीकर के चैंबर में हंगामा, रिजिजू का आरोप, कांग्रेस सांसदों पर बदसलूकी के आरोप

National- स्पीकर के चैंबर में हंगामा, रिजिजू का आरोप, कांग्रेस सांसदों पर बदसलूकी के आरोप

UP- योगी सरकार ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ का बजट, 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

UP- योगी सरकार ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ का बजट, 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

शादी के 26 दिन बाद दूल्हा बना हत्यारा, पत्नी की हत्या

शादी के 26 दिन बाद दूल्हा बना हत्यारा, पत्नी की हत्या

National- अमेरिका–बांग्लादेश करार से भारतीय कपड़ा उद्योग को झटका, राहत पैकेज की मांग तेज

National- अमेरिका–बांग्लादेश करार से भारतीय कपड़ा उद्योग को झटका, राहत पैकेज की मांग तेज

National- अध्ययन में खुलासा, दिल्ली में पुरुषों में कैंसर के सबसे ज्यादा मामले

National- अध्ययन में खुलासा, दिल्ली में पुरुषों में कैंसर के सबसे ज्यादा मामले

National- भारत ने पीस ऑफ बोर्ड बैठक से बनाई दूरी, डोनाल्ड ट्रंप को निराशा

National- भारत ने पीस ऑफ बोर्ड बैठक से बनाई दूरी, डोनाल्ड ट्रंप को निराशा

Google से मिली जानकारी, फिर घरों में की बड़ी चोरी

Google से मिली जानकारी, फिर घरों में की बड़ी चोरी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870