lover murder AP : प्रेमिका की हत्या कर शव फ्रिज में छिपाया

Read Time:  1 min
lover murder AP
lover murder AP
FONT SIZE
GET APP

lover murder AP : आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। एक नेवी कर्मचारी ने अपनी प्रेमिका को घर बुलाकर उसकी हत्या कर दी और शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपा दिए। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पत्नी की गैरमौजूदगी में बुलाया घर

पुलिस के अनुसार विजयनगरम जिले के राजाम क्षेत्र का रहने वाला चिंताडा रविंद्र Indian Navy में टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत है। वह विशाखापट्टनम के एलवी नगर रोड नंबर 20 स्थित एक अपार्टमेंट में रहता है। हाल ही में उसकी शादी हुई थी और लगभग एक महीने पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी।

इसी दौरान रविंद्र ने अपनी परिचित युवती मुनिका को रविवार के दिन अपने फ्लैट पर बुलाया। वहां दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव के टुकड़े कर फ्रिज में रख दिए ताकि सबूत छिपाए जा सकें।

दोस्त को बताने से खुला मामला

हत्या करने के बाद आरोपी ने श्रीकाकुलम में रहने वाले अपने दोस्त को इस बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के घर से फ्रिज में रखे दो बैगों में शव के टुकड़े बरामद किए। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

अन्य पढ़े: Dakshina Kashi : सीएम तेलंगाना भी बनाएंगे उत्तर की तर्ज पर “दक्षिणा काशी”

शव के कुछ हिस्से जलाने का शक

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि युवती का सिर और पैर नहीं (lover murder AP) मिले। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने सिर, पैर, जूते और सिम कार्ड को सूटकेस में रखकर दारापालेम इलाके में जलाने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि यह हत्या रविवार दोपहर को हुई। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

तीन साल से था परिचय

जानकारी के मुताबिक रविंद्र और मुनिका की पहचान करीब तीन साल से थी। लेकिन जब आरोपी ने किसी और लड़की से शादी कर ली तो मुनिका उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी।

इसी कारण आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई और घर बुलाकर हत्या कर दी। शांत माने जाने वाले विशाखापट्टनम में हुई इस घटना ने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।