తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : CJI Gawai-सभी धर्मों में आस्था, कहा-दरगाहों पर भी जाता रहा हूँ -गवई

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News :  CJI Gawai-सभी धर्मों में आस्था, कहा-दरगाहों पर भी जाता रहा हूँ -गवई

नई दिल्ली,। भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई (Chief Jusitce BR Gawai) ने कहा कि बौद्ध धर्म का पालन करता हूं, लेकिन मैं धर्मनिरपेक्ष हूं और सभी धर्मों में विश्वास करता हूं। सीजेआई गवई ने इस आशय की बात सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन द्वारा आयोजित विदाई समारोह में कही। सीजेआई गवई 23 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं।

‘सभी धर्मों में विश्वास, पिता से मिली सीख’

उन्होंने कहा कि मैंने किसी धर्म का गहराई से अध्ययन नहीं किया और बौद्ध पृष्ठभूमि का होने के बावजूद मैं धर्मनिरपेक्ष हूं। सभी धर्मों—हिंदू, सिख, ईसाई और इस्लाम—में विश्वास करता हूं। स्कौरा द्वारा आयोजित विदाई समारोह में बोलते हुए सीजेआई गवई ने कहा, “मैंने यह सब पिता से सीखा, क्योंकि वे डॉ. आंबेडकर में विश्वास करते थे। उन्हें कोई एक दरगाह के बारे में बताया करता था, और हम भी वहां जाया करते थे।” उन्होंने अपने जीवन में बाबा साहब डॉ. बीआर आंबेडकर और संविधान के महत्व को स्वीकारते हुए कहा, “मैं आज जो कुछ भी हूं, इस संस्था की बदौलत हूं, इसलिए हमेशा ही इसके प्रति कृतज्ञ रहूंगा।”

‘सुप्रीम कोर्ट मुख्य न्यायाधीश-केंद्रित नहीं होना चाहिए’

सीजेआई गवई ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट मुख्य न्यायाधीश पर केंद्रित नहीं होना चाहिए, बल्कि सभी न्यायाधीशों पर केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट एक महान संस्था है और न्यायालय का कार्य सभी न्यायाधीशों, बार एसोसिएशन, रजिस्ट्री और कर्मचारियों जैसे सभी हितधारकों की भागीदारी से चलता है।

जस्टिस सूर्यकांत बोले—‘हम 20 साल से हैं दोस्त’

विदाई समारोह में जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि जस्टिस गवई से उनका जुड़ाव 24 मई, 2019 से नहीं, बल्कि उससे कहीं पहले से है। उन्होंने कहा, “हम एक-दूसरे को दो दशकों से जानते हैं। हमारी दोस्ती की कई प्यारी यादें हैं।” गौरतलब है कि सीजेआई गवई 23 नवंबर को रिटायर होंगे और 24 नवंबर को सूर्यकांत नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ लेंगे।

Read More :

National- इंडिया गठबंधन की बैठक में राहुल गांधी पर वाम दलों का तीखा हमला

National- इंडिया गठबंधन की बैठक में राहुल गांधी पर वाम दलों का तीखा हमला

National- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश

National- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश

National- युद्ध के असर से गैस संकट, सरकार ने संभाली कमान और लगाया ESMA

National- युद्ध के असर से गैस संकट, सरकार ने संभाली कमान और लगाया ESMA

National- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष

National- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष

National- राज्यसभा चुनाव- 26 उम्मीदवार निर्विरोध, 3 राज्यों की 11 सीटों पर मतदान

National- राज्यसभा चुनाव- 26 उम्मीदवार निर्विरोध, 3 राज्यों की 11 सीटों पर मतदान

Bihar- JDU में एंट्री के बाद निशांत कुमार का बड़ा कदम, जल्द करेंगे बिहार का दौरा

Bihar- JDU में एंट्री के बाद निशांत कुमार का बड़ा कदम, जल्द करेंगे बिहार का दौरा

Supreme Court- सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, पब्लिसिटी के लिए जनहित याचिका स्वीकार नहीं

Supreme Court- सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, पब्लिसिटी के लिए जनहित याचिका स्वीकार नहीं

Health- सही खानपान और आदतों से टाला जा सकता है फैटी लिवर का जोखिम

Health- सही खानपान और आदतों से टाला जा सकता है फैटी लिवर का जोखिम

Mumbai-गैस की भारी किल्लत से मुंबई और चेन्नई के होटल कारोबार पर संकट

Mumbai-गैस की भारी किल्लत से मुंबई और चेन्नई के होटल कारोबार पर संकट

महंगा गैस सिलेंडर, इंडक्शन कुकर की मांग बढ़ी

महंगा गैस सिलेंडर, इंडक्शन कुकर की मांग बढ़ी

UPSC 301 रैंक विवाद खत्म, असली टॉपर घोषित

UPSC 301 रैंक विवाद खत्म, असली टॉपर घोषित

सोने की कीमत में गिरावट, आज के नए रेट

सोने की कीमत में गिरावट, आज के नए रेट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870