తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : Shubhanshu-ट्रैफिक जाम में अटके एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : Shubhanshu-ट्रैफिक जाम में अटके एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला

बेंगलुरु,। बेंगलुरु का भारी ट्रैफिक (Traffic) एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार इसे लेकर मजेदार टिप्पणी की है एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने। दरअसल, बेंगलुरु टेक समिट में शामिल होने पहुंचे शुभांशु ने कहा कि अंतरिक्ष में यात्रा करना, शहर के ट्रैफिक को पार करने से कहीं ज्यादा आसान है।

“अंतरिक्ष आसान, बेंगलुरु ट्रैफिक मुश्किल” – शुभांशु की चुटकी

कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए एस्ट्रोनॉट शुभांशु ने बताया कि वे शहर के दूसरे छोर पर स्थित मराठाहल्ली से बेंगलुरु इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर (BIIEC) तक पहुंचे, जिसकी दूरी लगभग 34 किलोमीटर है। सामान्य परिस्थितियों में यह सफर एक घंटे से अधिक लेता है, हालांकि उन्हें इसमें कितना समय लगा, यह स्पष्ट नहीं हो पाया।

“प्रेज़ेंटेशन से तीन गुना समय सड़क पर बिताया”

मंच से बोलते हुए उन्होंने कहा, “मैं मराठाहल्ली से यहां पहुंचा हूं। मेरे प्रेजेंटेशन में जितना समय लगेगा, उससे तीन गुना समय मैंने सड़क पर बिताया है। उम्मीद है कि आप मेरे कमिटमेंट को समझेंगे।”
उनकी यह टिप्पणी सुनकर सभागार में मौजूद लोग हंसी रोक नहीं सके और कई देर तक मुस्कुराते रहे। शुभांशु शुक्ला की इस मजाकिया चुटकी ने न केवल कार्यक्रम में हल्का माहौल बनाया बल्कि बेंगलुरु के पुराने ट्रैफिक संकट को फिर चर्चा में ला दिया।

कर्नाटक सरकार का जवाब

कर्नाटक के आईटी-बीटी मंत्री प्रियंक खड़गे (Priyank Kharge) ने शुभांशु की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार शहर में यात्रा समय कम करने और ट्रैफिक प्रबंधन सुधारने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, “हम ऐसी दिक्कतें आगे न हों, इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।”

शुभांशु शुक्ला कौन थे?

शुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन हैं जो भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन, गगनयान के लिए चुने गए चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं। वह एक्सिओम मिशन 4 (AXIOM-4) में एक पायलट के रूप में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर जाने वाले पहले भारतीय बने।  

Read More :

National- मृतकों के नाम पर फंड जुटाने का आरोप, AIMIM नेता शोएब जामई के खिलाफ केस दर्ज

National- मृतकों के नाम पर फंड जुटाने का आरोप, AIMIM नेता शोएब जामई के खिलाफ केस दर्ज

Bihar- नीतीश के इस्तीफे पर भावुक हुए अशोक चौधरी, बोले-ऐसा नेता मिलना मुश्किल

Bihar- नीतीश के इस्तीफे पर भावुक हुए अशोक चौधरी, बोले-ऐसा नेता मिलना मुश्किल

Kerala- केरल दौरे पर राहुल गांधी, जनसभाओं के जरिए साधेंगे जनता का समर्थन

Kerala- केरल दौरे पर राहुल गांधी, जनसभाओं के जरिए साधेंगे जनता का समर्थन

National- रुपए की गिरावट पर लोकसभा में हंगामा, सरकार पर विपक्ष का हमला

National- रुपए की गिरावट पर लोकसभा में हंगामा, सरकार पर विपक्ष का हमला

लिव-इन पार्टनर को माना जाएगा शादीशुदा

लिव-इन पार्टनर को माना जाएगा शादीशुदा

Bihar- CM नीतीश कुमार ने छोड़ा MLC पद, नए मुख्यमंत्री पर सियासी अटकलें तेज

Bihar- CM नीतीश कुमार ने छोड़ा MLC पद, नए मुख्यमंत्री पर सियासी अटकलें तेज

एम्स दिल्ली से पढ़ने वाली निशा बनीं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री

एम्स दिल्ली से पढ़ने वाली निशा बनीं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री

चारधाम के लिए खुले ग्रीन कार्ड के काउंटर

चारधाम के लिए खुले ग्रीन कार्ड के काउंटर

Mumbai- सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सांसद, डॉ. प्रशांत पडोले, एयरबैग सिस्टम पर उठे सवाल

Mumbai- सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सांसद, डॉ. प्रशांत पडोले, एयरबैग सिस्टम पर उठे सवाल

Punjab- पंजाब में किसानों का प्रदर्शन तेज, टोल प्लाजा पर जाम से यातायात ठप

Punjab- पंजाब में किसानों का प्रदर्शन तेज, टोल प्लाजा पर जाम से यातायात ठप

आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश होने पर सामने आया था शब्बीर का नाम

आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश होने पर सामने आया था शब्बीर का नाम

National- आतंकी कनेक्शन का खुलासा, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा शब्बीर लोन दिल्ली से गिरफ्तार

National- आतंकी कनेक्शन का खुलासा, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा शब्बीर लोन दिल्ली से गिरफ्तार

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870