తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : Muthusamy-भारत में खेलकर रोमांचित हैं मुथुसामी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : Muthusamy-भारत में खेलकर रोमांचित हैं मुथुसामी

नई दिल्ली । गुवाहाटी टेस्ट (Guwahati Test) की पहली पारी में शानदार शतक लगाने दक्षिण अफ्रीका टीम (South Africa Team) के भारतीय मूल के ऑलराउंडर सेनुरन मुथुसामी ने कहा है कि भारत में खेलकर उन्हें बेहद खुशी हुई है। मुथुसामी ने कहा कि 2019 के भारत दौरे के बाद उन्हें लगा था कि यहां दोबारा टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिलेगा, इसलिए वह इस बार के भारत दौरे से बेहद उत्साहित हैं।

छह साल बाद दमदार वापसी

अब 6 साल बाद मुथुसामी ने भारत दौरे में शानदार प्रदर्शन कर खुद को साबित किया है। उन्होंने बताया कि उपमहाद्वीप के हालातों को टीम ने बेहतर ढंग से समझा है। इससे पहले इस साल पाकिस्तान (Pakistan) दौरे में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था—पहले टेस्ट में 11 विकेट और दूसरे में 89* रन।

टीम संकट में थी, तब खेली 109 रन की पारी

भारत के खिलाफ 109 रन की उनकी पारी तब आई जब टीम 201 पर पाँच विकेट खो चुकी थी। मुथुसामी ने कहा, “क्रिकेट एक सफर है, जिसमें हर दिन को अलग-अलग लेकर चलना पड़ता है। 2019 के बाद मुझे भरोसा नहीं था कि मैं फिर कभी टेस्ट क्रिकेट खेल पाऊंगा—और भारत में तो बिल्कुल नहीं।”

कोच और परिवार के समर्थन का जिक्र

उन्होंने कहा, “मैं बस उस समर्थन के लिए आभारी हूं जो मुझे कोचों, परिवार और सहयोगी स्टाफ से मिला।” 2019 की पदार्पण सीरीज के बाद उन्हें चार साल बाद टीम में वापसी का मौका मिला, इस बीच उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया।

भारत में अपनी जड़ों की तलाश भी करेंगे

मुथुसामी ने कहा कि भारत दौरे में वह अपनी जड़ों को भी खोजेंगे। उनके पूर्वज तमिलनाडु के नागपट्टिनम से हैं। वह खुद कभी वहां नहीं गए, हालांकि उनकी मां और मौसियों ने अपने पुश्तैनी शहर का दौरा किया है

Read More :

गंभीर की रणनीति हिट- शोएब अख्तर की तारीफ

गंभीर की रणनीति हिट- शोएब अख्तर की तारीफ

Sports- कप्तानी में सूर्यकुमार यादव का कमाल, टी20 में बने सबसे सफल कप्तान

Sports- कप्तानी में सूर्यकुमार यादव का कमाल, टी20 में बने सबसे सफल कप्तान

टीम इंडिया का स्वर्णिम युग

टीम इंडिया का स्वर्णिम युग

बुमराह देश की संपत्ति, जीत के बाद सूर्या का बयान

बुमराह देश की संपत्ति, जीत के बाद सूर्या का बयान

गंभीर

गंभीर

दुख में भी देश के लिए खेले ईशान किशन

दुख में भी देश के लिए खेले ईशान किशन

T 20 World Cup- संजू सैमसन की पारी ने रच दिया इतिहास

T 20 World Cup- संजू सैमसन की पारी ने रच दिया इतिहास

T20 World cup- टी20 विश्व कप जीत पर पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई

T20 World cup- टी20 विश्व कप जीत पर पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

T 20 World Cup- भारत की जीत पर भावुक हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव, मिट्टी को माथे से लगाया

T 20 World Cup- भारत की जीत पर भावुक हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव, मिट्टी को माथे से लगाया

T 20 World Cup- भारत ने रचा इतिहास, तीसरी बार जीता टी20 विश्व कप

T 20 World Cup- भारत ने रचा इतिहास, तीसरी बार जीता टी20 विश्व कप

पृथ्वी शॉ की सगाई, कौन हैं आकृति अग्रवाल?

पृथ्वी शॉ की सगाई, कौन हैं आकृति अग्रवाल?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870