తెలుగు | Epaper

News Hindi : भारत के पास चंद्रमा पर स्थापित सर्वोत्तम कैमरा – डॉ. वी नारायणन

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
News Hindi : भारत के पास चंद्रमा पर स्थापित सर्वोत्तम कैमरा – डॉ. वी नारायणन

हैदराबाद । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष डॉ. वी नारायणन ने कहा कि भारत के पास चंद्रमा पर स्थापित सर्वोत्तम कैमरा है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश है। वे भारतीय रेलवे का प्रमुख केंद्रीकृत प्रशिक्षण संस्थान, भारतीय रेलवे सिगनल इंजीनियरिंग और दूरसंचार संस्थान (IRICET) के 68 वें वार्षिक दिवस के मौके पर बोल रहे थे।

भारतीय रेल और इसरो के बीच अनेक समानता

डॉ. वी नारायणन अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि तकनीकी प्रगति के साथ भारतीय रेल नेटवर्क की सभी ट्रेनों की वास्तविक समय में निगरानी पहले से ही कार्यान्वित की जा चुकी है। अध्यक्ष, इसरो ने भारतीय रेल और इसरो के बीच अनेक समानताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए संचार अत्यंत आवश्यक है और इसरो ने अनेक उपग्रह प्रक्षेपित किए हैं, जो आवश्यक संचार सुविधाएँ प्रदान कर रहे हैं। अध्यक्ष, इसरो ने इसरो की कई उपलब्धियों का उल्लेख किया और यह भी रेखांकित किया कि विभिन्न तकनीकी प्रगतियों के कार्यान्वयन हेतु इसरो और भारतीय रेल के बीच सहयोग के अवसर उपलब्ध हैं

महानिदेशक, इरिसेट उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला

महानिदेशक, इरिसेट शरद कुमार श्रीवास्तव ने अपने उद्घाटन समारोह में नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 तक की अवधि की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ-साथ इरिसेट की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होने आगे कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान इरिसेट ने प्रशिक्षण, तकनीकी क्षमता और राष्ट्रीय क्षमता निर्माण के क्षेत्र में शुरू की गई महत्वपूर्ण पहलों का अत्याधिक विस्तार किया है। संस्थान ने इस वर्ष 310 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित कर 8462 प्रशिक्षुओं की रिकॉर्ड संख्या को प्रशिक्षित किया है, जिसमें 81407 प्रशिक्षु दिनों की उत्पादकता है। कवच पर प्रशिक्षण – भारत की स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली संस्थान का प्रमुख कार्यक्रम बना रहा, जिसमें इस वर्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, विद्युत, यांत्रिक, नागरिक, यातायात और अन्य विभागों के साथ-साथ सार्वजनिक उपक्रमों और निजी क्षेत्र की भागीदारी में 4,364 कार्मिंकों को प्रशिक्षित किया गया है।

जीएम ने सिगनलिंग और दूरसंचार एसेट्स की विश्वसनीयता पर बल दिया

संजय कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक, दक्षिण मध्य रेलवे ने संस्थान से कार्यबल के बहु-कौशल और भारतीय रेलवे में सिगनलिंग और दूरसंचार एसेट्स की विश्वसनीयता को बेहतर बनाने के लिए कौशल प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया। राजेश कुमार पांडे, अपर सदस्य (सिगनल), रेलवे बोर्ड ने समारोह को संबोधित करते हुए सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियरों से कहा कि वे अवसंरचना को बढ़ाने और अनुरक्षण पर होने वाले व्यय के हिसाब से तकनीकी के प्रभावी रूप से इस्तेमाल के लिए ज़रूरी कौशल हासिल करें। उन्होंने कहा कि इरिसेट ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम बनाए जिससे नई भर्ती, ट्रेन संचालन में संरक्षा को अपने काम करने का तरीका बनाए और उसे सहज रूप से अपना सकें। शैलेश गुप्ता, अपर सदस्य (दूरसंचार), रेलवे बोर्ड ने देश की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए नवीन समाधान खोजने और बेहतरीन माहौल बनाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।

रेलवे सिग्नल और दूरसंचार विभाग क्या है?

रेलवे सिग्नल और दूरसंचार (S&T) विभाग भारतीय रेल का एक महत्वपूर्ण तकनीकी विभाग है। इसका मुख्य काम—

  • ट्रेनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना
  • सिग्नलिंग सिस्टम का डिज़ाइन, रखरखाव और संचालन
  • दूरसंचार प्रणाली (फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क, वायरलेस कम्युनिकेशन, ट्रेन रेडियो, इंटरकॉम आदि) का प्रबंधन
  • पॉइंट्स/स्विच, इंटरलॉकिंग, ब्लॉक सिस्टम, ट्रेन डिटेक्शन सिस्टम (Axle Counter, Track Circuit) जैसी तकनीकों का संचालन
  • आधुनिक तकनीकों जैसे ETCS, TPWS, Automatic Signalling का उपयोग और उन्नयन

सार में, S&T विभाग पूरी रेलवे में सेफ्टी, संचार और कंट्रोल की रीढ़ की हड्डी है।

रेलवे में कितने सिग्नल हैं?

भारतीय रेलवे में सिग्नल कई प्रकार के होते हैं। मुख्य श्रेणियाँ इस प्रकार हैं:

A. Function (कार्य) के आधार पर सिग्नल

  1. स्टार्टर सिग्नल (Starter Signal)
  2. एडवांस स्टार्टर (Advance Starter)
  3. होम सिग्नल (Home Signal)
  4. डिस्टेंट सिग्नल (Distant Signal)
  5. गेट सिग्नल (Gate Signal)
  6. शंटिंग सिग्नल (Shunt Signal)
  7. इंटरमीडिएट सिग्नल (Intermediate Signal)

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

कुकटपल्ली में देह व्यापार गिरोह गिरफ्तार

कुकटपल्ली में देह व्यापार गिरोह गिरफ्तार

एससी उप-वर्गीकरण कानून ऐतिहासिक फैसला – मंत्री अदलुरी

एससी उप-वर्गीकरण कानून ऐतिहासिक फैसला – मंत्री अदलुरी

‘प्रजा पालन’ कार्यक्रम से शहर में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद – कर्णन

‘प्रजा पालन’ कार्यक्रम से शहर में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद – कर्णन

99 दिवसीय कार्य योजना को तेज गति से लागू करें – विवेक वेंकटस्वामी

99 दिवसीय कार्य योजना को तेज गति से लागू करें – विवेक वेंकटस्वामी

राज्य का राजस्व बढ़ाने में सहयोग करें सरकारी कर्मचारी – रेवंत रेड्डी

राज्य का राजस्व बढ़ाने में सहयोग करें सरकारी कर्मचारी – रेवंत रेड्डी

पीएम की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना ने समाज में बड़ा परिवर्तन – राव

पीएम की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना ने समाज में बड़ा परिवर्तन – राव

33 इंजीनियरिंग कॉलेजों को एक लाख रुपये से अधिक फीस लेने की अनुमति

33 इंजीनियरिंग कॉलेजों को एक लाख रुपये से अधिक फीस लेने की अनुमति

महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए – डॉ. ज्योतिर्मयी

महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए – डॉ. ज्योतिर्मयी

मुद्ददा रविचंद्र ने टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी का पद संभाला

मुद्ददा रविचंद्र ने टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी का पद संभाला

कमोडोर सुजय कपूर (सेवानिवृत्त) ने बीडीएल के निदेशक का पद संभाला

कमोडोर सुजय कपूर (सेवानिवृत्त) ने बीडीएल के निदेशक का पद संभाला

अंबरपेट सर्विस रोड के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाए – किशन रेड्डी

अंबरपेट सर्विस रोड के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाए – किशन रेड्डी

एसएचजी महिला सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं – पोन्नम

एसएचजी महिला सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं – पोन्नम

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870