- सेंसेक्स ने छुआ: 86,026 का रिकॉर्ड स्तर
- निफ्टी पहुंचा: 26,306 के ऐतिहासिक हाई
मार्केट में तेजी के प्रमुख कारण
- विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ना
- वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत
- घरेलू अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत
- बैंकिंग और ऑटो सेक्टर की मजबूत कमाई
शेयर मार्केट आज यानी 27 नवंबर को 14 महीने बाद ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। (Nifty) निफ्टी ने कारोबार के दौरान 26,306 और सेंसेक्स (sensex) ने 86,026 का लेवल छुआ। इससे पहले सेंसेक्स ने 27 सितंबर 2024 को 85,978 और निफ्टी ने 26,277 का ऑलटाइम हाई बनाया था।
फिलहाल सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 85,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की बढ़त है, ये 26,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, फाइनेंस और बैंकिंग शेयर्स में बढ़त है।
बाजार में तेजी की वजह
स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवीश गौर ने कहा कि आज की तेजी की एक वजह वैश्विक बाजारों में मजबूती है। एशियाई इंडेक्स मजबूती के साथ ऊपर कारोबार कर रहे हैं, जबकि वॉल स्ट्रीट ने कल रात पॉजिटिव नोट पर कारोबार खत्म किया।
- इस बेहतर ग्लोबल रिस्क सेंटिमेंट ने भारतीय इक्विटी को सपोर्ट दिया और निचले स्तरों पर ताजा खरीदारी को प्रोत्साहित किया। एक और महत्वपूर्ण पॉजिटिव ट्रिगर अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा संभावित ब्याज दर कटौती को लेकर नया उत्साह है।
- बाजार में तेजी की दूसरी वजह शॉर्ट कवरिंग को माना जा रहा हैं। बीते तीन सेशन में शेयर बाजार में गिरावट आई थी। एक्सपर्ट का मानना है इसी वजह से शॉर्ट कवरिंग आई है।
अन्य पढ़ें: भारत चुनौती देगा चीन की मैग्नेट बादशाहत
ग्लोबल मार्केट में भी तेजी
- एशियाई बाजार: कोरिया का कोस्पी 0.85% ऊपर 3,994 पर और जापान का निक्केई 1.30% ऊपर 50,203 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.14% की गिरावट है।
- अमेरिकी बाजार: 26 नवंबर को डाउ जोन्स 0.67% चढ़कर 47,427 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 0.82%और S&P में 0.69% की तेजी रही।
बाजार को घरेलू निवेशक संभाल रहे
26 नवंबर को विदेशी निवेशक (FIIs) ने ₹4,969 करोड़ के शेयर खरीदे। घरेलू निवेशक (DIIs- हमारे देश के बड़े फंड) ने ₹5,984 करोड़ की खरीदारी की।
इस महीने अब तक- FIIs ने ₹12,449 करोड़ के शेयर बेचे हैं। वहीं, DIIs ने ₹68,994 करोड़ के शेयर खरीदे। ऐसे में पता चलता है कि बाजार को घरेलू निवेशकों का ज्यादा सपोर्ट है।
सेंसेक्स और निफ्टी में क्या अंतर है?
सेंसेक्स और निफ्टी शेयर बाजार के सूचकांक हैं। सेंसेक्स, ‘स्टॉक एक्सचेंज सेंसिटिव इंडेक्स’ का संक्षिप्त रूप है, जो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का शेयर बाजार सूचकांक है। दूसरी ओर, निफ्टी, जिसका अर्थ है ‘नेशनल स्टॉक एक्सचेंज फिफ्टी’, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक है।
अन्य पढ़ें: