తెలుగు | Epaper

News Hindi : डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती पर बीजेपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
News Hindi : डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती पर बीजेपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

हैदराबाद । डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (‍‍BJP ) के तेलंगाना (Telangana) अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने पार्टी मुख्यालय में अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर बीजेपी के राज्य संगठनात्मक प्रधान सचिव चंद्रशेखर तिवारी, राज्य प्रधान सचिव डा. गौतम राव, वेमुल अशोक, एससी मोर्चा राज्याध्यक्ष कांति किरण, वरिष्ठ नेता चिंटा सांबमूर्ति सहित अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

संविधान की भावना का सम्मान करती है बीजेपी : राव

इस अवसर पर रामचंद्र राव ने कहा कि बीजेपी संविधान की भावना का सम्मान करती है, जबकि कांग्रेस इसका लगातार उल्लंघन करती रही है। डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित संविधान ने सभी भारतीयों को समानता, न्याय और मौलिक अधिकार दिए, लेकिन कांग्रेस ने लगभग 60 वर्षों तक सत्ता में रहते हुए इसे कई बार बदलने का प्रयास किया और आपातकाल के दौरान मौलिक अधिकारों का हनन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने अंबेडकर को भारत रत्न देने से इनकार किया, जबकि नेहरू और इंदिरा गांधी को यह सम्मान दिया गया। 1990 में बीजेपी के समर्थन से डॉ. अंबेडकर को मृत्युोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया

बीजेपी दलित और बीसी वर्गों के लिए संघर्ष करती है : रामचंद्र राव

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के दौरान अंबेडकर की स्मृतियों को पंचतीर्थ के रूप में संरक्षित करने, नागपुर और मुंबई में स्मारक निर्माण, लंदन में उनके पढ़ाई के घर को पुस्तकालय में बदलने जैसी पहलें की गईं। उन्होंने कहा कि बीजेपी दलित और बीसी वर्गों के लिए संघर्ष करती है, जबकि कांग्रेस केवल वादे करती है। इस अवसर पर राव ने हालिया बीसी युवकों के मामले की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण इस क्षेत्र के एक युवा छात्र ईश्वरचारी ने आत्महत्या की, यह अत्यंत दुखद है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं, लेकिन प्राण न दें, जीवन के माध्यम से ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

विभिन्न दलों ने युद्ध के खिलाफ शांति रैली निकाली

विभिन्न दलों ने युद्ध के खिलाफ शांति रैली निकाली

मंत्री पोंगुलेटी के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई तो राज्यपाल के पास जाएंगे – केटीआर

मंत्री पोंगुलेटी के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई तो राज्यपाल के पास जाएंगे – केटीआर

नशे में वाहन चलाने वाले 138 पकड़े गए

नशे में वाहन चलाने वाले 138 पकड़े गए

तेलंगाना में हो रहा है बड़ा राजनीतिक बदलाव – रामचंदर राव

तेलंगाना में हो रहा है बड़ा राजनीतिक बदलाव – रामचंदर राव

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मेनका गांधी के प्रतिनिधिमंडल से की भेंट

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मेनका गांधी के प्रतिनिधिमंडल से की भेंट

सीएम ने मंत्री के इस्तीफे की मांग को किया दरकिनार, सीबीआई जांच के लिए तैयार

सीएम ने मंत्री के इस्तीफे की मांग को किया दरकिनार, सीबीआई जांच के लिए तैयार

सीएम का सीबीआई जांच में देरी को लेकर भाजपा पर निशाना

सीएम का सीबीआई जांच में देरी को लेकर भाजपा पर निशाना

साइबर अपराध पीड़ितों को 24.91 करोड़ रुपए की वापसी

साइबर अपराध पीड़ितों को 24.91 करोड़ रुपए की वापसी

राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड स्तर पर 1,44,251 मामलों का निपटारा – चारु सिन्हा

राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड स्तर पर 1,44,251 मामलों का निपटारा – चारु सिन्हा

आईपीएस उमेश चंद्र की पेशेवर विरासत युवा पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा – डीजीपी

आईपीएस उमेश चंद्र की पेशेवर विरासत युवा पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा – डीजीपी

140 करोड़ जनसंख्या वाले भारत को अभी तक ओलंपिक में एक भी पदक नहीं – रेवंत रेड्डी

140 करोड़ जनसंख्या वाले भारत को अभी तक ओलंपिक में एक भी पदक नहीं – रेवंत रेड्डी

सुल्तान बाज़ार में ग्रीष्मकालीन जल शिविर का शुभारंभ, आठवें वर्ष भी जारी जनसेवा

सुल्तान बाज़ार में ग्रीष्मकालीन जल शिविर का शुभारंभ, आठवें वर्ष भी जारी जनसेवा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870