Hyderabad : सुल्तान बाज़ार में ग्रीष्मकालीन जल शिविर का शुभारंभ, आठवें वर्ष भी जारी जनसेवा

Read Time:  1 min
सुल्तान बाज़ार
सुल्तान बाज़ार
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद। भीषण गर्मी को देखते हुए सुल्तान बाज़ार (Sultan Bazaar) क्षेत्र में आज ग्रीष्मकालीन जल शिविर (प्याऊ) का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह सेवा ‘हैप्पी क्लब फाउंडेशन’ और ‘महावीर इंटरनेशनल’ द्वारा लगातार आठवें वर्ष आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को निशुल्क शीतल जल उपलब्ध कराना है। उद्घाटन समारोह में गनफाउंड्री डिवीजन की कॉर्पोरेटर सुरेका अक्का ने विशेष रूप से भाग लिया और इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में इस प्रकार के सेवा कार्य (Service Work) समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

पूरे ग्रीष्मकाल के दौरान संचालित रहेगा जल शिविर

‘हैप्पी क्लब फाउंडेशन’ के अध्यक्ष डॉ. सीए मधुसूदन अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अरविंद नाहर के नेतृत्व में संस्था के सदस्य रवि अग्रवाल, प्रीतेश जैन, सत्यनारायण शर्मा और अनुप जैन सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। वहीं ‘महावीर इंटरनेशनल’ की ओर से अध्यक्ष विनोद संचेती, जोन चेयरमैन शील कुमार जैन तथा सदस्य अनिल बोहरा, केसी जैन, अजय नाहटा और सीमा जैन ने कार्यक्रम में भाग लिया आयोजकों ने बताया कि यह जल शिविर पूरे ग्रीष्मकाल के दौरान संचालित रहेगा, जिससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

सुल्तान बाज़ार

ग्रीष्म काल का अर्थ क्या होता है?

अर्थ वर्ष की उस ऋतु से है, जब तापमान अधिक होता है और मौसम गर्म रहता है। यह समय आमतौर पर मार्च से जून तक माना जाता है। इस दौरान सूर्य की किरणें तेज होती हैं और दिन लंबे होते हैं, जिससे वातावरण में गर्मी बढ़ जाती है।

ग्रीष्मकालीन क्या है?

ऐसा शब्द किसी भी चीज के लिए उपयोग किया जाता है, जो गर्मी के मौसम से संबंधित हो। जैसे ग्रीष्मकालीन कपड़े, ग्रीष्मकालीन फसल या ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम। इसका मतलब होता है कि वह वस्तु या गतिविधि गर्मी के समय के अनुसार बनाई या आयोजित की गई है।

ग्रीष्मकालीन अवकाश का मतलब क्या होता है?

अर्थ स्कूल या कॉलेज में गर्मी के मौसम के दौरान दी जाने वाली छुट्टियों से है। यह अवकाश आमतौर पर मई और जून के महीनों में होता है, जब तापमान बहुत अधिक होता है। इस समय छात्रों को पढ़ाई से आराम मिलता है और वे परिवार के साथ समय बिताने या घूमने-फिरने का अवसर पाते हैं।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।