తెలుగు | Epaper

Latest News : सेंसेक्स 54 अंक गिरकर 85,213 पर बंद

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : सेंसेक्स 54 अंक गिरकर 85,213 पर बंद

15 दिसंबर को फ्लैट कारोबार रहा। सेंसेक्स (sensex) 54 अंक गिरकर 85,213 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 20 अंक की गिरावट रही। ये 26,027 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 में बढ़त रही।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 में गिरावट और 22 में बढ़त रही। वहीं 1 शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज ऑटो, एनर्जी और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट रही। वहीं IT और (FMCG) शेयर्स में बढ़त रही।

मार्केट में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 1.31% नीचे 50,168 पर और कोरिया का कोस्पी 1.84% गिरकर 4,090 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.34% गिरकर 25,628 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.55% नीचे 3,867 पर बंद हुआ।
  • 12 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.51% गिरकर 48,458 पर और S&P 500 1.07% गिरकर 6,827 बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 1.69% गिरा

अन्य पढ़ें: Ahmed Al Ahmed : सिडनी गोलीबारी में हीरो बने अहमद अल अहमद…

KSH इंटरनेशनल का IPO 16 दिसंबर से ओपन होगा

KSH इंटरनेशनल लिमिटेड का IPO 16 दिसंबर से ओपन होगा। इसमें 18 दिसंबर तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 710 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। IPO में 420 करोड़ रुपए के फ्रैश शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं प्रमोटर्स 290 करोड़ रुपए के शेयर (ऑफर-फॉर-सेल) बेचेंगे।

बाजार को घरेलू निवेशक संभाल रहे, इस महीने ₹39,970 का शेयर खरीदा

  • 12 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹396 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं घरेलू निवेशक (DIIs) ने ₹2,828 करोड़ की खरीदारी की।
  • दिसंबर में 12 तारीख तक FIIs ने कुल ₹19,605 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹39,970 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

बीते हफ्ते बाजार में रही थी तेजी इससे पहले शुक्रवार यानी 12 दिसंबर को शेयर बाजार में बढ़त थी। सेंसेक्स 449 अंक चढ़कर 85,267 के स्तर पर बंद हुआथा। निफ्टी भी 148 अंक चढ़ा, ये 26,046 के स्तर पर बंद हुआ था।

सबसे अच्छा स्टॉक एक्सचेंज कौन सा है?

बीएसई शुरुआती लोगों के लिए अधिक उपयुक्त है, जबकि एनएसई अनुभवी निवेशकों और व्यापारियों के लिए अधिक उपयुक्त है। यदि आप भारत में निवेशक हैं जो नई कंपनियों के शेयरों में निवेश करना चाहते हैं, तो बीएसई एक आदर्श विकल्प होगा।

अन्य पढ़ें:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870