తెలుగు | Epaper

Sensex : सेंसेक्स 345 अंकों की गिरावट के साथ 84,695 पर बंद

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Sensex : सेंसेक्स 345 अंकों की गिरावट के साथ 84,695 पर बंद

घरेलू शेयर बाजार में आज कमजोरी देखने को मिली। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 345 अंक टूटकर 84,695 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी में भी दबाव

100 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार समाप्त- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का (Nifty) निफ्टी भी बाजार की कमजोरी से अछूता नहीं रहा। निफ्टी करीब 100 अंक फिसलकर दिन के अंत में निचले स्तर पर बंद हुआ।

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 29 दिसंबर को सेंसेक्स 345 अंक गिरकर 84,695 पर बंद हुआ है। निफ्टी में 100 अंक की गिरावट रही, ये 25,942 पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट है। (Nifty) निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 शेयर गिरावट में रहे। ऑटो, IT, फार्मा और रियल्टी शेयरों में गिरावट रही, अकेले मीडिया सेक्टर में तेजी देखने को मिली है

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 2.20% ऊपर 4,220 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.44% नीचे 50,526 पर बंद हुआ है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.71% नीचे 25,635 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.041% बढ़कर 3,965 पर बंद हुआ है।
  • 26 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.041% गिरकर 48,711 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 0.086% और S&P 500 में 0.030% की गिरावट रही थी।

घरेलू निवेशकों ने ₹1,773 करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 26 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 317.56 करोड़ के शेयर बेचे और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,772.56 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे।
  • दिसंबर में 26 तारीख तक FIIs ने कुल ₹24,148.33 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹64,056.61 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।

अन्य पढ़े: UP-नववर्ष पर वृंदावन में भारी भीड़ की संभावना, 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक यात्रा पर विशेष चेतावनी

  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

शुक्रवार को 367 अंक गिरकर बंद हुआ था बाजार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 26 दिसंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 367 नीचे 85,041 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट रही, ये 26,042 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट रही। बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स समेत कुल 8 शेयरों में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। टाइटन का शेयर 2.2% ऊपर बंद हुआ।

निफ्टी के 50 शेयरों में 35 नीचे बंद हुए। NSE के IT, ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग इंडेक्स में गिरावट रही। मेटल, FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में मामूली तेजी रही।

सेंसेक्स में अंक क्या दर्शाता है?

यह सूचकांक भारतीय शेयर बाजार की गतिविधियों को दर्शाता है। यदि सेंसेक्स में एक अंक की वृद्धि होती है, तो इसका मतलब है कि शेयरों की कीमत में सामान्य वृद्धि हो रही है, जबकि यदि सेंसेक्स में गिरावट होती है, तो इसका मतलब है कि शेयरों की कीमत में सामान्य गिरावट हो रही है।

अन्य पढ़े:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870