తెలుగు | Epaper

Delhi-दिल्ली हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने, जांच एजेंसियों पर दबाव

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Delhi-दिल्ली हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने, जांच एजेंसियों पर दबाव

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली एक बार फिर गैंगवार और अंडरवर्ल्ड (Gangwar and Underwrorld) की गतिविधियों के चलते सुर्खियों में है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में हुए वसीम हत्याकांड की जिम्मेदारी अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लेने का दावा किया है। इस दावे के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच और हत्या के पीछे के असली कारणों पर सवाल उठने लगे हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप

हत्याकांड के बाद सामने आई सोशल मीडिया पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दावा किया कि वसीम की हत्या गैंगस्टर हाशिम बाबा (Gangster Hasim Baba) के लिए करवाई गई। पोस्ट में कहा गया कि वसीम लगातार हाशिम बाबा के खिलाफ बयानबाजी कर रहा था, इसलिए उसे निशाना बनाया गया। गैंग की ओर से यह भी संकेत दिया गया कि हत्या का आदेश तिहाड़ जेल से दिया गया।

पुलिस के दावे से अलग गैंग का दावा

दिल्ली पुलिस ने शुरुआत में इस हत्याकांड को आपसी रंजिश का मामला बताया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों—26 वर्षीय शाकिर और 22 वर्षीय इस्लाम उर्फ बॉर्डर—को गिरफ्तार किया है। हालांकि गैंग द्वारा जिम्मेदारी लेने के बाद पुलिस की इस थ्योरी पर सवाल उठने लगे हैं।

एसएचओ के नेतृत्व में बनी विशेष जांच टीम

एसएचओ इंस्पेक्टर मनजीत तोमर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय सूत्रों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज की और कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

आरोपियों ने आपसी रंजिश की बात कबूली

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि वसीम के साथ उनका पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उन्होंने उस पर चाकू से हमला किया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

सुपारी किलिंग या गैंग का डर फैलाने का खेल?

पुलिस के सामने अब दो अलग-अलग दावे हैं—एक तरफ गिरफ्तार आरोपियों का आपसी रंजिश वाला बयान और दूसरी ओर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सुपारी किलिंग का दावा। सूत्रों के मुताबिक, यह भी जांच की जा रही है कि कहीं आरोपी किसी बड़े गैंग के संपर्क में तो नहीं थे या फिर गैंग सिर्फ खौफ फैलाने के लिए इस हत्या की जिम्मेदारी ले रहा है।

क्या है पूरा मामला

30 और 31 दिसंबर की दरम्यानी रात शास्त्री पार्क स्थित जेपीसी अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि चाकू से घायल एक युवक को भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 33 वर्षीय वसीम, निवासी बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क के रूप में हुई।

मौके से जुटाए गए फॉरेंसिक सबूत

जांच में सामने आया कि वसीम पर डीडीए पार्क के पीछे बने लूप के पास चाकू से हमला किया गया था। सूचना मिलते ही शास्त्री पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने अहम सबूत जुटाए।

सोशल मीडिया और जेल लिंक की जांच जारी

फिलहाल दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और संभावित जेल कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या आपसी रंजिश थी या संगठित गैंगवार का हिस्सा।

Read More :

रनवे से बाहर निकला फाइटर जेट

रनवे से बाहर निकला फाइटर जेट

ग्वालियर से 5वां आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर से 5वां आरोपी गिरफ्तार

आशुतोष ब्रह्मचारी की क्राइम कुंडली

आशुतोष ब्रह्मचारी की क्राइम कुंडली

National- भारत की कूटनीतिक बढ़त, अब चीन और बांग्लादेश भी भारतीय नियमों के साथ तैयार

National- भारत की कूटनीतिक बढ़त, अब चीन और बांग्लादेश भी भारतीय नियमों के साथ तैयार

नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, कई घायल

नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, कई घायल

National- रनवे पर हादसे का शिकार तेजस, वायुसेना ने 30 विमानों की उड़ान रोकी

National- रनवे पर हादसे का शिकार तेजस, वायुसेना ने 30 विमानों की उड़ान रोकी

National- कोर्ट की सख्ती के बाद हरकत में पुलिस, यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता हिरासत में

National- कोर्ट की सख्ती के बाद हरकत में पुलिस, यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता हिरासत में

अलीगढ़ में सनकी मजनू को महिला ने सरेआम सिखाया सबक

अलीगढ़ में सनकी मजनू को महिला ने सरेआम सिखाया सबक

National -टीएमसी की रणनीति साफ, चुनाव में फिर ममता बनर्जी बनाम मोदी मुकाबला!

National -टीएमसी की रणनीति साफ, चुनाव में फिर ममता बनर्जी बनाम मोदी मुकाबला!

National- टीएमसी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, राजनीति में शोक की लहर

National- टीएमसी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, राजनीति में शोक की लहर

धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 3 लोगों की मौत

धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 3 लोगों की मौत

मायरा भरने निकले थे, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा

मायरा भरने निकले थे, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870