తెలుగు | Epaper

Sports- WPL में दिल्ली कैपिटल्स को खिताबी उम्मीद- आकाश चोपड़ा

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Sports- WPL में दिल्ली कैपिटल्स को खिताबी उम्मीद- आकाश चोपड़ा

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि इस बार नई कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स टीम महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का खिताब जीत सकती है।

जेमिमा की कप्तानी में खिताब जीतने का मौका

चोपड़ा के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम तीन बार उपविजेता रह चुकी है और इस बार जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी में उसके पास खिताब जीतने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि जेमिमा ऊर्जा से भरी युवा खिलाड़ी हैं, जो टीम को जीत के लिए प्रेरित कर सकती हैं।

सबसे ज्यादा रन के लिए स्मृति मंधाना आगे

रनों की दौड़ को लेकर आकाश चोपड़ा (Akash Chopra) ने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तान स्मृति मंधाना इस बार लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन सकती हैं।

शैफाली वर्मा से मिलेगी कड़ी चुनौती

चोपड़ा ने हालांकि यह भी कहा कि दिल्ली कैपिटल्स की सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा मंधाना को कड़ी टक्कर देंगी और ऑरेंज कैप की दौड़ में दोनों खिलाड़ी आगे रहेंगी।

दिल्ली कैपिटल्स की मजबूत टीम

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि इस बार दिल्ली कैपिटल्स जीतेगी। उन्होंने बहुत अच्छी टीम बनाई है और तीनों बार फाइनल में पहुंची हैं। उन्हें एक बार जीतने का मौका मिलना चाहिए।”

अन्य पढ़े: गाजा में NGO बैन, सहायता रुकी तो ज़िंदगियाँ तबाह होंगी, फिलिस्तीनियों की चेतावनी

दीप्ति शर्मा और श्री चरानी पर भी जताया भरोसा

आकाश चोपड़ा ने कहा कि ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और श्री चरानी दोनों ही लीग में अवॉर्ड जीत सकती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दीप्ति शर्मा तीसरी बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीत सकती हैं, जबकि श्री चरानी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन अवॉर्ड की प्रबल दावेदार होंगी

आकाश चोपड़ा कौन थे?

इससे पहले वे ईएसपीएनक्रिकइंफो के लिए कॉलम राइटर के रूप में काम करते थे । उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 10 टेस्ट मैच शामिल हैं, जिनमें उन्होंने 23 रन प्रति पारी के औसत से 437 रन बनाए। भारतीय घरेलू क्रिकेट में चोपड़ा दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान की टीमों के लिए खेल चुके हैं।

Read More :

KKR को दोहरा झटका

KKR को दोहरा झटका

चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिली IPL होस्ट करने की मंजूरी

चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिली IPL होस्ट करने की मंजूरी

जैनिक सिनर और आर्यना सबालेंका बने नए चैंपियन

जैनिक सिनर और आर्यना सबालेंका बने नए चैंपियन

IPL 2026- आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं वैभव सूर्यवंशी- अभिनव मुकुंद

IPL 2026- आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं वैभव सूर्यवंशी- अभिनव मुकुंद

IPL- सीएसके के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करें सैमसन – सुरेश रैना

IPL- सीएसके के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करें सैमसन – सुरेश रैना

IPL 2026- ऋषभ पंत और बदोनी पर टिकी लखनऊ सुपर जायंट्स की उम्मीदें

IPL 2026- ऋषभ पंत और बदोनी पर टिकी लखनऊ सुपर जायंट्स की उम्मीदें

IPL 2026- आईपीएल के लिए सभी 10 टीमों के कप्तानों का ऐलान, बीसीसीआई ने जारी की सूची

IPL 2026- आईपीएल के लिए सभी 10 टीमों के कप्तानों का ऐलान, बीसीसीआई ने जारी की सूची

Sports- कुलदीप को बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद, भेंट में मिली पटकी और बालाजी की तस्वीर

Sports- कुलदीप को बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद, भेंट में मिली पटकी और बालाजी की तस्वीर

वर्ल्ड कप जीत के बाद ईश्वर की शरण में टीम इंडिया

वर्ल्ड कप जीत के बाद ईश्वर की शरण में टीम इंडिया

गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का स्वर्णिम दौर

गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का स्वर्णिम दौर

भारतीय खेलों में नया सवेरा

भारतीय खेलों में नया सवेरा

इंडियन वेल्स फाइनल में आर्यना सबालेंका का दबदबा

इंडियन वेल्स फाइनल में आर्यना सबालेंका का दबदबा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870