తెలుగు | Epaper

Jodhpur : जोधपुर में युवक पर जानलेवा हमला, नाक काटी और हाथ-पैर तोड़े

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Jodhpur : जोधपुर में युवक पर जानलेवा हमला, नाक काटी और हाथ-पैर तोड़े

युवती को भगाकर ले जाने से नाराज परिजनों ने गांव पहुंचते ही SUV से उतरते युवक को घेर लिया।

गांव पहुंचते ही टूट पड़ी भीड़– SUV से उतरा युवक, परिवार वालों ने किया हमला- प्रेमिका को साथ ले जाने से गुस्साए परिजनों ने बेरहमी से की पिटाई, हालत गंभीर।

जोधपुर के लूणी (Jodhpur) इलाके में युवती को भगा ले जाने के आरोपी युवक पर शुक्रवार को कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। उन्होंने धारदार हथियार से युवक की नाक काट दी। पीट-पीटकर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। युवक की SUV में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद हमलावर भाग गए। लहूलुहान हालत में युवक को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाड़ा) आनंद सिंह (Anand Singh) राजपुरोहित ने बताया- 25 साल का युवक आठ दिन पहले पड़ोसी गांव की युवती को भगाकर ले गया था। पुलिस और ग्रामीणों के दबाव पर उसने एक जनवरी को युवती को छोड़ दिया

अन्य पढ़े: Health- पोषण से भरपूर नाशपाती का फल, शरीर को मिलते हैं कई लाभ

2 जनवरी की दोपहर वह SUV से अपने गांव पहुंचा। यहां लड़की के घरवालों ने हमला बोल दिया।

तीन आरोपी हिरासत में

थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया- घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने ही लड़के को हॉस्पिटल पहुंचाया। अभी भी वह हॉस्पिटल में भर्ती है। हमले के तीन आरोपियों को डिटेन किया गया है। गाड़ी भी सीज की गई है।

एनडीपीएस एक्ट व पॉक्सो में वांटेड है युवक

थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि युवक के खिलाफ 26 दिसंबर 2025 को युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इससे पहले युवक को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया था। पैरोल पर छूटने के बाद वह फरार हो गया था। वह पॉक्सो एक्ट में भी आरोपी है। जमानत पर छूटने के बाद कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था।

जोधपुर का असली नाम क्या है?

राठौड़ वंश के प्रमुख राव जोधा को भारत में जोधपुर की उत्पत्ति का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने 1459 में जोधपुर की स्थापना की थी। शहर का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया है। इसे पहले मारवाड़ के नाम से जाना जाता था।

अन्य पढ़े:

रनवे से बाहर निकला फाइटर जेट

रनवे से बाहर निकला फाइटर जेट

ग्वालियर से 5वां आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर से 5वां आरोपी गिरफ्तार

आशुतोष ब्रह्मचारी की क्राइम कुंडली

आशुतोष ब्रह्मचारी की क्राइम कुंडली

National- भारत की कूटनीतिक बढ़त, अब चीन और बांग्लादेश भी भारतीय नियमों के साथ तैयार

National- भारत की कूटनीतिक बढ़त, अब चीन और बांग्लादेश भी भारतीय नियमों के साथ तैयार

नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, कई घायल

नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, कई घायल

National- रनवे पर हादसे का शिकार तेजस, वायुसेना ने 30 विमानों की उड़ान रोकी

National- रनवे पर हादसे का शिकार तेजस, वायुसेना ने 30 विमानों की उड़ान रोकी

National- कोर्ट की सख्ती के बाद हरकत में पुलिस, यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता हिरासत में

National- कोर्ट की सख्ती के बाद हरकत में पुलिस, यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता हिरासत में

अलीगढ़ में सनकी मजनू को महिला ने सरेआम सिखाया सबक

अलीगढ़ में सनकी मजनू को महिला ने सरेआम सिखाया सबक

National -टीएमसी की रणनीति साफ, चुनाव में फिर ममता बनर्जी बनाम मोदी मुकाबला!

National -टीएमसी की रणनीति साफ, चुनाव में फिर ममता बनर्जी बनाम मोदी मुकाबला!

National- टीएमसी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, राजनीति में शोक की लहर

National- टीएमसी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, राजनीति में शोक की लहर

धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 3 लोगों की मौत

धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 3 लोगों की मौत

मायरा भरने निकले थे, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा

मायरा भरने निकले थे, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870