తెలుగు | Epaper

Monalisa : नए अवतार में दिखी बदली-बदली मोनालिसा

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Monalisa : नए अवतार में दिखी बदली-बदली मोनालिसा

सोशल मीडिया पर दोबारा छाया वायरल चेहरा

महाकुंभ मेले के दौरान अपनी कंजी आंखों और मासूम मुस्कान से सुर्खियों में आई मोनालिसा एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उनका नया अवतार इंटरनेट यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।

सादगी से ग्लैमर तक का सफर

पहले सादगी भरे लुक में नजर आने वाली मोनालिसा अब स्टाइलिश और मॉडर्न अंदाज में दिख रही हैं। नए लुक में उनका आत्मविश्वास और चार्म साफ झलक रहा है।

महाकुंभ मेले (Mahakumbh Mela) से वायरल होकर देशभर में पहचान बनाने वाली (MonaLisa ) मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका नया म्यूजिक वीडियो ‘दिल जानिया’ हाल ही में रिलीज हुआ है और रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर छा गया है। सोशल मीडिया पर मोनालिसा के इस नए गाने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस न सिर्फ उनके लुक और अभिनय की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उनके साथ नजर आ रहे अभिनेता को भी खूब सराहा जा रहा है। ठीक एक साल पहले चर्चा में आईं मोनालिसा अब काफी बदली-बदली नजर आ रही हैं। उनके लुक के साथ ही रोमांटिक अंदाज को भी लोग पसंद कर रहे हैं

नए गाने में मोनालिसा का नया अवतार

‘दिल जानिया’ एक खूबसूरत रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें मोनालिसा की मासूमियत और सादगी एक बार फिर दर्शकों को आकर्षित करती है। इस गाने में उनके साथ अभिनेता समर्थ मेहता नजर आ रहे हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है और कई लोग मान रहे हैं कि यह जोड़ी स्क्रीन पर बेहद फ्रेश और नेचुरल लगती है।

गाने में प्यार, भावनाएं और रोमांस को बड़े ही सॉफ्ट और दिल छू लेने वाले अंदाज़ में पेश किया गया है। इस गाने को चंडीगढ़ की लोकप्रिय सिंगर लाइसेल राय ने अपनी सुरीली आवाज़ में गाया है, जो गाने की भावनाओं को और गहराई देती है। म्यूजिक टर्बन बीट्स ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल गैमी ने लिखे हैं। गाने का संगीत और लिरिक्स दोनों ही रोमांटिक मूड को बखूबी कैप्चर करते हैं। इसे वीनस म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है और रिलीज के कुछ ही घंटों में इसे हजारों व्यूज मिल चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Mumbai- फिल्म ओह माय गॉड 3 में रानी मुखर्जी और अक्षय कुमार साथ आएंगे नजर

महाकुंभ में बदली मोनालिसा की किस्मत

गाने का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका था, जिसमें मोनालिसा की खूबसूरती, उनके एक्सप्रेशन्स और स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ हुई थी। टीजर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और उसी के चलते पूरे गाने को लेकर एक्साइटमेंट बनी हुई थी।

अब जब पूरा वीडियो सामने आ गया है तो फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है और लोग सोशल मीडिया पर इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। मोनालिसा की बात करें तो वह महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली एक साधारण लड़की के रूप में वायरल हुई थीं। उनकी मासूम मुस्कान और सरल व्यक्तित्व ने लोगों का दिल जीत लिया था। उसी वायरल मोमेंट ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी और आज वह एक उभरती हुई अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं। ‘दिल जानिया’ उनकी बढ़ती लोकप्रियता में एक और मजबूत कड़ी जोड़ता नजर आ रहा है।

मोनालिसा का एक्टिंग करियर

मोनालिसा का एक्टिंग करियर अब धीरे-धीरे सही रफ्तार पकड़ रहा है। एक तरफ जहां उनके फिल्मों में काम करने की चर्चाएं हैं, वहीं दूसरी तरफ वह लगातार म्यूजिक वीडियोज़ में नजर आ रही हैं। कुछ समय पहले उनका म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ रिलीज हुआ था, जिसे भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब ‘दिल जानिया’ के जरिए वह एक बार फिर रोमांटिक अंदाज़ में दर्शकों के सामने आई हैं।

गाने से जुड़ी जानकारी

‘दिल जानिया’ में मोनालिसा बोहो लुक में नजर आती है, जो उनकी पर्सनैलिटी को और निखारता है। समर्थ मेहता के साथ उनकी केमिस्ट्री गाने की सबसे बड़ी यूएसपी बनकर उभरती है। अभिनेता की ओर से मिले शानदार सपोर्ट की वजह से दोनों की जोड़ी काफी प्रभावशाली लगती है। वीडियो एल्बम ‘दिल जानिया’ का निर्देशन रिदम सनाध्या ने किया है। रिलीज़ के साथ ही यह गाना तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और फैंस का प्यार साफ तौर पर दिखाता है कि मोनालिसा का स्टारडम लगातार बढ़ रहा है।

मोनालिसा भोसले कौन हैं?

महाकुंभ 2025 में माला बेचने वाली सिंपल सी लड़की मोनालिसा भोसले आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. कुंभ में उनकी सादगी और कजरारी आंखों ने लोगों को ऐसा दीवाना बनाया कि अब वो सीधे ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री ले चुकी हैं. जल्द ही वो फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में एक्टिंग करती हुई भी नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें:

पोस्टर से ही विवाद? साई पल्लवी की पहली हिंदी फिल्म चर्चा में!

पोस्टर से ही विवाद? साई पल्लवी की पहली हिंदी फिल्म चर्चा में!

Anushka Sharma- बेटी वामिका के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा का भावुक संदेश

Anushka Sharma- बेटी वामिका के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा का भावुक संदेश

Mumbai- गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 में प्रियंका चोपड़ा का जलवा, लुक ने लूटी महफिल

Mumbai- गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 में प्रियंका चोपड़ा का जलवा, लुक ने लूटी महफिल

राजा साब में नया ट्विस्ट? प्रभास का ओल्ड लुक थिएटर में!

राजा साब में नया ट्विस्ट? प्रभास का ओल्ड लुक थिएटर में!

संक्रांति पर प्रभास का धमाका? ‘द राजा साब’ ने सबको चौंकाया!

संक्रांति पर प्रभास का धमाका? ‘द राजा साब’ ने सबको चौंकाया!

घट्टामनेनी परिवार का नया हीरो? जयकृष्ण की एंट्री से चर्चा!

घट्टामनेनी परिवार का नया हीरो? जयकृष्ण की एंट्री से चर्चा!

विजय की फिल्म पर रोक? ‘जना नायकन’ को लेकर कोर्ट का बड़ा फैसला!

विजय की फिल्म पर रोक? ‘जना नायकन’ को लेकर कोर्ट का बड़ा फैसला!

Deepika Padukone-‘धुरंधर’ और इसके सीक्वल को लेकर दीपिका ने जताई खुशी

Deepika Padukone-‘धुरंधर’ और इसके सीक्वल को लेकर दीपिका ने जताई खुशी

प्रभास की फिल्म पर फैंस हुए निराश?

प्रभास की फिल्म पर फैंस हुए निराश?

यश का ‘राया’ इंट्रो वीडियो क्यों नहीं कर पाया प्रभावित?

यश का ‘राया’ इंट्रो वीडियो क्यों नहीं कर पाया प्रभावित?

द राजा साहब बॉक्स ऑफिस डे 1 प्रिडिक्शन, प्रभास की ओपनिंग कितनी होगी?

द राजा साहब बॉक्स ऑफिस डे 1 प्रिडिक्शन, प्रभास की ओपनिंग कितनी होगी?

बहन की शादी के लिए उदयपुर पहुंचीं एक्ट्रेस कृति सेनन

बहन की शादी के लिए उदयपुर पहुंचीं एक्ट्रेस कृति सेनन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870