తెలుగు | Epaper

Gujrat-अहमदाबाद बनेगा रंगीन पतंगों का केंद्र, 12 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Gujrat-अहमदाबाद बनेगा रंगीन पतंगों का केंद्र, 12 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

अहमदाबाद | गुजरात में उत्तरायण अर्थात मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का पर्व विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर पूरे राज्य में पतंग प्रेमी रंग-बिरंगी पतंगों से आसमान को सजाते हैं। इसी परंपरा को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करते हुए इस वर्ष ‘अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव-2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

12 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

महोत्सव का उद्घाटन 12 जनवरी 2026 को सुबह अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट (Sabarmati riverfront) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के करकमलों से होगा। उद्घाटन समारोह में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ की प्रेरक उपस्थिति भी रहेगी।

सरकार की निगरानी में तैयारियां अंतिम चरण में

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के दिशा-निर्देश और उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी के मार्गदर्शन में इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

12 से 14 जनवरी तक उड़ेगी देश-विदेश की पतंगें

12 से 14 जनवरी 2026 तक अहमदाबाद में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पतंगबाज विशाल और अनोखी पतंगों की उड़ान भरेंगे। 13 जनवरी को विशेष रात्रि पतंग उड़ान कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेगा।

हेरिटेज और संस्कृति से सजेगा रिवरफ्रंट

महोत्सव के दौरान अहमदाबाद की विरासत को दर्शाती हेरिटेज हवेलियां, प्राचीन पोल, रंगीन हस्तकला बाजार, हेरिटेज वॉक-वे पर पतंग संग्रहालय और आकर्षक आइकॉनिक फोटो वॉल इंस्टॉलेशन दर्शकों को लुभाएंगे।

हर शाम होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें प्रसिद्ध लोक गायिका किंजल बेन दवे अपनी प्रस्तुति देंगी।

50 देशों के पतंगबाज लेंगे भाग

इस वर्ष महोत्सव में 50 देशों के 135 अंतरराष्ट्रीय पतंगबाज, भारत के 13 राज्यों से 65 और गुजरात के 16 जिलों से 871 पतंगबाज भाग लेंगे। इस प्रकार कुल 1,071 पतंग प्रेमी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे।

हस्तकला और खान-पान का भी रहेगा आकर्षण

महोत्सव स्थल पर 25 हस्तकला स्टॉल और 15 फूड स्टॉल लगाए जाएंगे, जो स्थानीय कला, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देंगे।

अहमदाबाद से आगे भी पहुंचेगा महोत्सव

अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव-2026 केवल अहमदाबाद तक सीमित नहीं रहेगा। यह 10 जनवरी को राजकोट, सूरत और कच्छ के धोलावीरा, 11 जनवरी को वडनगर, शिवराजपुर और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तथा 13 जनवरी को वडोदरा में भी आयोजित किया जाएगा।

पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में इस महोत्सव ने पूरे गुजरात में 3.83 लाख से अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया था। गुजरात टूरिज्म के अनुसार, इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव-2026 के दौरान अनुमानित पांच लाख से अधिक पर्यटक गुजरात की यात्रा करेंगे, जिससे राज्य को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी।

Read More :

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, महावीर मंदिर में की पूजा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870