वाशिंगटन। ट्रंप प्रशासन (Trump Administration) ने एक साल में एक लाख से ज्यादा विदेशी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा कदम है, जो सीमा सुरक्षा और जनता की सुरक्षा को मजबूत करने के तहत उठाया गया है।
अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
अमेरिकी विदेश विभाग के मुख्य उप प्रवक्ता टॉमी पिगॉट (Tommy Pigaut) ने कहा कि ट्रंप प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा करना और देश की संप्रभुता को बनाए रखना है।
वीज़ा रद्द करने में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
मीडिया रिपोर्ट (Media Report) के मुताबिक उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई पिछले सालों की तुलना में कहीं ज्यादा सख्त है। एक साल से भी कम समय में विदेश विभाग ने 100,000 से ज्यादा वीजा रद्द किए हैं। यह एक नया रिकॉर्ड है और 2024 के बाद से इसमें 150 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
अपराध और सुरक्षा कारणों से की गई कार्रवाई
विदेश विभाग के बयान में कहा गया है कि जिन विदेशी नागरिकों के वीजा रद्द किए गए हैं, उन पर कई तरह के अपराधों के आरोप थे या उन्हें दोषी ठहराया गया था।
नई जांच और निगरानी प्रणाली का असर
ट्रंप प्रशासन का कहना है कि वीज़ा रद्द होने के मामलों में बढ़ोतरी की वजह नई और सख्त जांच व निगरानी व्यवस्था है, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में लागू किया गया।
कंटीन्यूअस वेटिंग सेंटर से 24×7 निगरानी
विदेश विभाग द्वारा हाल ही में लॉन्च किया गया कंटीन्यूअस वेटिंग सेंटर यह सुनिश्चित करता है कि अमेरिकी धरती पर मौजूद सभी विदेशी नागरिक कानूनों का पालन करें। जो लोग अमेरिकी नागरिकों के लिए खतरा बनते हैं, उनके वीज़ा तुरंत रद्द किए जा सकते हैं।
पहले एंट्री तक जांच, अब पूरे समय निगरानी
अधिकारियों के मुताबिक पहले जांच केवल वीज़ा आवेदन या अमेरिका में प्रवेश के समय होती थी, लेकिन अब इस नई व्यवस्था के तहत बाद में भी लगातार निगरानी रखी जाती है। इससे किसी अपराध में नाम आने पर तुरंत कार्रवाई संभव हो पाती है।
किन देशों पर सबसे ज्यादा असर, नहीं हुआ खुलासा
हालांकि बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि सबसे ज्यादा वीजा किन देशों के लोगों के रद्द किए गए या इनमें कितने पर्यटक, छात्र या लंबे समय से रह रहे विदेशी शामिल थे।
अन्य पढ़े: IRAN- ईरान के प्रदर्शन में उग्र हिंसा, अब तक 538 लोगों की मौत
वीज़ा नीति बना अहम राजनीतिक मुद्दा
यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब वीजा नीति ट्रंप प्रशासन की घरेलू और विदेश नीति का अहम मुद्दा बन चुकी है। अमेरिकी कानून के तहत सरकार को अधिकार है कि यदि किसी विदेशी नागरिक को अयोग्य माना जाए या उससे सुरक्षा खतरा हो, तो उसका वीजा रद्द किया जा सकता है।
डोनाल्ड ट्रम्प कौन हैं?
डॉनल्ड जॉन ट्रम्प (जन्म 14 जून, 1946) एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ, मीडिया व्यक्तित्व और व्यवसायी हैं, जिन्होंने 2017 से 2021 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। इसके बाद, 2024 में डोनाल्ड ट्रम्प ने कमला हैरिस के खिलाफ चुनाव लड़ा और इस चुनाव में विजयी होकर अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने।
Read More :