गुंटूर। आंध्रप्रदेश के गुंटूर में प्रदेश की वायएसआर कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के अध्यक्ष अंबाकी रामबाबू ने सीएम चंद्रबाबू नायडू को गाली दी। इसके बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। पुलिस ने शिकायत के बाद रामबाबू को उनके घर से शनिवार देर रात गिरफ्तार किया।
टीडीपी कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन, तोड़फोड़ और आगजनी
इस दौरान सत्ताधरी तेलगु देशम पार्टी (TDP) कार्यकर्ताओं ने गुंटूर की सड़कों और रामबाबू के घर पर कई घंटों तक विरोध प्रदर्शन किया। दर्जनों टीडीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंबाती के घर और गाड़ियों में तोड़फोड़ के साथ ही आग भी लगा दी। गुंटूर जिले के एसपी ने बताया कि रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया गया है। रामबाबू पहले की वॉयएसआरसीपी सरकार में सिंचाई मंत्री थे। कार्यकर्ता टीडीपी सुप्रीमो के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए रामबाबू से माफी मांगने की मांग कर रहे थे।
वाईएसआरसीपी का आरोप, कानून-व्यवस्था पर सवाल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वॉयएसआरसीपी ने आरोप लगाया कि रामबाबू पर जानलेवा हमला किया गया और कहा कि टीडीपी समर्थकों के हमले के बाद उनकी जान को गंभीर खतरा है। रेड्डी ने आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश में जंगल राज जैसी स्थिति हो गई है और नायडू पर अराजकता और राजनीतिक बदले की भावना वाले माहौल की अध्यक्षता करने का आरोप लगाया।
विपक्ष को डराने की साजिश का आरोप
वॉयएसआरसीपी ने कहा कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ हिंसा और हत्या के प्रयास के मामले दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं और सरकार पर सवाल उठाने वाली आवाजों को डराने के लिए जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है।
केंद्र और मानवाधिकार आयोग से हस्तक्षेप की मांग
इस बीच वॉयएसआरसीपी संसदीय दल के नेता वाईवी सुब्बा रेड्डी (Subba Reddy) ने केंद्रीय गृह सचिव और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को अलग-अलग पत्र लिखकर राज्य में कानून-व्यवस्था की खतरनाक स्थिति पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। पार्टी ने पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू पर जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे राजनीतिक मकसद से किया गया खतरनाक कृत्य बताया।
पुलिस पर राजनीतिक दबाव का आरोप
डीजीपी को लिखी चिट्ठी में वॉयएसआरसीपी के जनरल सेक्रेटरी और सेंट्रल ऑफिस इंचार्ज एमएलसी लेल्ला अप्पिरेड्डी ने कहा कि यह हमला सरकार पर सवाल उठाने वाली विपक्षी आवाजों को डराने की सोची-समझी साजिश है। पार्टी ने पुलिस की तत्काल कार्रवाई न करने पर सवाल उठाते हुए इसे प्रशासनिक पंगुता और राजनीतिक दबाव का सबूत बताया।
अन्य पढ़े: Chhattisgarh : जहां नारायण करते हैं विश्राम, वहीं लगेगा कुंभ कल्प मेला
निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग
वॉयएसआरसीपी ने हमलावरों और साजिशकर्ताओं के खिलाफ निष्पक्ष जांच, अंबाती रामबाबू को पूरी सुरक्षा देने और पूरे राज्य में विपक्षी नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
Read More :