తెలుగు | Epaper

Bihar-News : नशा छोड़ने को लेकर बढ़ता गया तनाव

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Bihar-News : नशा छोड़ने को लेकर बढ़ता गया तनाव

पति ने पत्नी के सिर में मारी गोली

नशे की आदत से रोकना एक महिला को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। घरेलू विवाद ने हिंसक रूप लेते हुए पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा था विवाद

नशा छोड़ने का दबाव बना तनाव की जड़- जानकारी के अनुसार आरोपी पति नशे का आदी था। पत्नी लगातार उसे नशा छोड़ने की सलाह दे रही थी, जिससे घर में आए दिन कहासुनी होती थी। इसी तनाव ने वारदात की नींव रखी।

बिहार के वैशाली जिले में गुड़िया देवी (Gudiya Devi) की हत्या के मामले में पुलिस ने पति अर्जुन पासवान को गिरफ्तार किया है. जांच में नशे को लेकर हुए विवाद में गोली मारने की बात सामने आई है।

बिहार के वैशाली जिले (Vaishali district) में गुरुवार को हुई गुड़िया देवी की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसी के पति ने की थी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. आरोपी की पहचान हाजीपुर सिविल कोर्ट के एडीजे-4 के पर्सनल ड्राइवर के तौर पर हुई है।

वैशाली पुलिस ने हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के चौहट्टा इलाके में हुई गुड़िया देवी की हत्या मामले में उसके पति अर्जुन पासवान को गिरफ्तार किया है. दरअसल, अर्जुन पासवान नशे का आदी था. वह हमेशा नशे की ही हालत में घर आया करता था. इसी बात को लेकर रोजाना पति-पत्नी के बीच विवाद भी हुआ करता था. घटना वाले दिन भी अजुर्न नशे में था. इसी बात को लेकर फिर पति-पत्नी में कहासुनी शुरू हो गई और फिर गुस्से में अर्जुन ने पत्नी के गुड़िया के सिर में गोली मार दी।

पुलिस को सुनाई थी झूठी कहानी

गोली की आवाज सुनते ही परिजन गुड़िया को लेकर तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अजुर्न ने बताया कि पड़ोसी से विवाद के कारण उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई. वह बार-बार अपना बयान बदल रहा था, जिसके चलते पुलिस को उस पर शक हुआ. इसके बाद पुलिस ने जब अजुर्न को हिरासत में लेकर उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने हत्या का पूरा राज खोल दिया।

अन्य पढ़े: Sunil Gavaskar : पाक पर बैन लगेगा? ICC को गावस्कर की बड़ी चेतावनी!

आरोपी पति अरेस्ट

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही उसके पास सेहत्या में इस्तेमाल की गई देसी भी पिस्तौल बरामद कर ली है. सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि अर्जुन पासवान पर पहले से चार अपराधिक मामले दर्ज है और वह अपराधी प्रवृत्ति आदमी है. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, चोरी और मादक पदार्थ तस्करी जैसी संगीन धाराओं में केस दर्ज है. अर्जुन हाजीपुर व्यवहार न्यायालय के एडीजे-4 का निजी चालक है।

बताया जाता है कि मृतका केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी LJPR की राष्ट्रीय सचिव मोनिका शर्मा की भाभी थी. मोनिका शर्मा का भाई अपने पत्नी का हत्या निकाला है. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही मामले का खुलासा कर लिया है. घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अन्य पढ़े:

Railway- अंतिम चरण में चारधाम रेल प्रोजेक्ट, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

Railway- अंतिम चरण में चारधाम रेल प्रोजेक्ट, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

ओरेकल में बड़ी छंटनी, 30 हजार कर्मचारियों पर संकट!

ओरेकल में बड़ी छंटनी, 30 हजार कर्मचारियों पर संकट!

एयरटेल झटका, मुफ्त AI सब्सक्रिप्शन ऑफर बंद!

एयरटेल झटका, मुफ्त AI सब्सक्रिप्शन ऑफर बंद!

एयर इंडिया ड्रीमलाइनर अलर्ट, फ्यूल स्विच में बड़ी खराबी!

एयर इंडिया ड्रीमलाइनर अलर्ट, फ्यूल स्विच में बड़ी खराबी!

सोने की कीमतों में गिरावट, रिकॉर्ड से बड़ी फिसलन!

सोने की कीमतों में गिरावट, रिकॉर्ड से बड़ी फिसलन!

Chennai-टीवीके चीफ विजय बोले-डीएमके को हराने की क्षमता सिर्फ हमारे पास

Chennai-टीवीके चीफ विजय बोले-डीएमके को हराने की क्षमता सिर्फ हमारे पास

Census- जाति गणना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इनकार

Census- जाति गणना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इनकार

4AM बिरयानी ट्रेंड अलर्ट, स्वाद या सेहत पर खतरा?

4AM बिरयानी ट्रेंड अलर्ट, स्वाद या सेहत पर खतरा?

WB- एसआईआर पर सीईसी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला

WB- एसआईआर पर सीईसी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला

यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी में 71 लाख कैश, दहेज विवाद!

यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी में 71 लाख कैश, दहेज विवाद!

Delhi- बिहार में नीट छात्रा की मौत पर संसद में हंगामा, सांसदों ने किया प्रदर्शन

Delhi- बिहार में नीट छात्रा की मौत पर संसद में हंगामा, सांसदों ने किया प्रदर्शन

छात्रों को राहत, 10वीं का सिलेबस 25% घटाने का फैसला!

छात्रों को राहत, 10वीं का सिलेबस 25% घटाने का फैसला!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870