Police : मिलावटी आइसक्रीम फैक्ट्री का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

Read Time:  1 min
आइक्रीम
आइक्रीम
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद । कमिश्नर टास्क फोर्स, खैरताबाद (Khairatabad)और सिकंदराबाद ज़ोन टीमों ने संयुक्त रूप से मुशीराबाद पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित ब्लू बेल्स आइसक्रीम फैक्ट्री पर छापेमारी की और एक व्यक्ति, पत्तला अशोक को गिरफ्तार किया। आरोपी बिना वैध लाइसेंस के फैक्ट्री चला रहा था और एक्सपायर्ड (Expired) व ग़ैर-स्वच्छ सामग्री का उपयोग कर आइसक्रीम तैयार कर रहा था।

बड़ी मात्रा में मिलावटी और अस्वच्छ आइसक्रीम का उत्पादन

डीसीपी,कमिश्नर टास्क फोर्स, हैदराबाद शहर,वैभव गायकवाड़ रघुनाथ ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में मिलावटी और अस्वच्छ आइसक्रीम का उत्पादन और बिक्री की जा रही थी। ये उत्पाद ग्राहकों को गुणवत्ता वाली आइसक्रीम बताकर बेचे जा रहे थे, जिससे अवैध लाभ प्राप्त किया जा रहा था। फैक्ट्री में उपयोग की जाने वाली सामग्री की अधिकांश एक्सपायर्ड थी और स्टोरेज की स्थिति अत्यंत अस्वच्छ पाई गई। कच्चे माल और तैयार उत्पादों को गंदे और असुरक्षित वातावरण में रखा जा रहा था, जिससे लोगों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा था।

कई नामी-गिरामी कंपनियों की आइक्रीम जप्त

जप्त किए गए उत्पादों में कई नामी-गिरामी कंपनियों की आइक्रीम शामिल है। गिरफ्तार आरोपी और जब्त सामग्री आगे की कार्रवाई के लिए मशीराबाद पुलिस थाना को सौंप दी गई। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर पी. राघवेंद्र, इंस्पेक्टर जे. राजशेखर, उपनिरीक्षक ए. कृष्णा और खैरताबाद टास्क फोर्स के कर्मचारियों द्वारा की गई।

Read Telugu News: https://vaartha.com/


यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।