Tech layoffs india impact : आईटी सेक्टर में एक बार फिर बड़े स्तर पर छंटनी की खबरें सामने आ रही हैं। अमेरिकी टेक दिग्गज Oracle Corporation अपनी अब तक की सबसे बड़ी लेऑफ की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फंड की कमी और एआई प्रोजेक्ट्स पर भारी खर्च के चलते 20,000 से 30,000 कर्मचारियों को हटाया जा सकता है।
कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में आगे बढ़ने के लिए बड़े पैमाने पर डेटा सेंटर बना रही है और OpenAI के साथ साझेदारी के तहत अरबों डॉलर का निवेश कर रही है। लेकिन वित्तीय अनिश्चितता के कारण अमेरिकी बैंक कर्ज देने से हिचक रहे हैं, जिससे कंपनी पर दबाव बढ़ गया है।
अन्य पढ़े: Budget 2026 : सरकार ने टैक्स में किए बड़े बदलाव
खर्च कम करने के लिए कंपनी 8 से 10 बिलियन (Tech layoffs india impact) डॉलर तक की बचत करना चाहती है, जिसके तहत कर्मचारियों की छंटनी की योजना बनाई जा रही है। साथ ही नए ग्राहकों से एडवांस पेमेंट लेने जैसी शर्तें भी लागू की जा सकती हैं।
इसका असर भारत के हैदराबाद और बेंगलुरु स्थित ऑफिसों पर भी पड़ सकता है। कर्मचारियों में चिंता का माहौल है और जल्द ही कंपनी आधिकारिक घोषणा कर सकती है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :