తెలుగు | Epaper

National- राज्यसभा में जेपी नड्डा की दो-टूक, पार्टी को बंधक न बनाएं

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National- राज्यसभा में जेपी नड्डा की दो-टूक, पार्टी को बंधक न बनाएं

नई दिल्ली,। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान गुरुवार को राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इस दौरान सदन के नेता और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के बीच जोरदार बहस हुई, जिससे सदन का माहौल गर्म हो गया।

हंगामे पर नड्डा की नाराजगी, सदन की मर्यादा की दिलाई याद

सदन में विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही में बार-बार हो रहे व्यवधान पर नाराजगी जताते हुए जेपी नड्डा ने विपक्ष से सदन की मर्यादा बनाए रखने की अपील की।

कांग्रेस पर तंज: पार्टी को अबोध बालक का बंधक न बनाएं

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को एक अबोध बालक का बंधक नहीं बनाना चाहिए। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा सीधे तौर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर माना गया। नड्डा (Nadda) ने कहा कि अबोधता और अहंकार का मिश्रण घातक होता है और कांग्रेस को इससे बाहर निकलने की जरूरत है।

खरगे का पलटवार, लोकसभा में बोलने न देने का आरोप

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संसद का मतलब लोकसभा (Loksabha) और राज्यसभा दोनों हैं, लेकिन लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया जा रहा है।

नड्डा का जवाब: लोस का मुद्दा रास में नहीं उठाया जा सकता

इस पर नड्डा ने करारा जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष के नेता को यह मालूम होना चाहिए कि लोकसभा की कार्यवाही पर राज्यसभा में चर्चा नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर समय और हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष ने लोकसभा को चलने ही नहीं दिया।

भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर भी दी सफाई

जेपी नड्डा ने कहा कि भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर बयान की मांग पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सदन में स्टेटमेंट दिया है और इसके नियम आने वाले दिनों में स्पष्ट कर दिए जाएंगे। इसी दौरान उन्होंने फिर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी पार्टी को अबोध बालक का बंधक न बनाए।

कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष की नारेबाजी

इससे पहले जैसे ही राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राहुल गांधी को बोलने से रोका नहीं गया, बल्कि उन्हें निर्धारित समय से 20 मिनट अधिक समय दिया गया था। उन्होंने कहा कि समस्या यह थी कि राहुल गांधी बार-बार अध्यक्ष की रूलिंग का उल्लंघन कर रहे थे।

खरगे का आरोप: लोकतंत्र को कुचला जा रहा है

सरकार के जवाब से असंतुष्ट मल्लिकार्जुन खड़गे ने सत्ता पक्ष पर अहंकार में होने और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। हालांकि उनके भाषण के दौरान इस्तेमाल किए गए एक शब्द को सभापति ने कार्यवाही से हटवा दिया।

अन्य पढ़े: Delhi- संसद गेट पर निलंबित सांसदों का प्रदर्शन, पोस्टरों से पीएम पर समझौते का आरोप

राजनीतिक टकराव में दब गई राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा

कुल मिलाकर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सार्थक चर्चा की बजाय दोनों सदनों में राजनीतिक टकराव हावी रहा और संसद की कार्यवाही बार-बार बाधित होती रही।

Read More :

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सैयद हमीद का निधन

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सैयद हमीद का निधन

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

7 मार्च सोने के भाव शहरों में ताजा रेट देखें

7 मार्च सोने के भाव शहरों में ताजा रेट देखें

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870