తెలుగు | Epaper

Muzaffarnagar : शादी से 3 दिन पहले प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Muzaffarnagar : शादी से 3 दिन पहले प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला

प्रेमिका की खुशियों का अंत

  • शादी की तैयारियों में व्यस्त प्रेमिका अपनी नई जिंदगी की शुरुआत का सपना देख रही थी।
  • प्रेमी ने तोड़ी अपनी और दूसरों की ज़िंदगी
  • शादी से सिर्फ 3 दिन पहले, प्रेमी ने अचानक गुस्से और ईर्ष्या में, प्रेमिका की जान ले ली।

मुजफ्फरनगर के भलवा गांव (Bhalwa village) में प्रेम कहानी का खूनी अंत हो गया. प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय होने से प्रेमी नाराज हो गया. उसने फिर प्रेमिका के घर जाकर पहले प्रेमिका को मार डाला. फिर खुद को भी चाकू घोंपकर जान दे दी. हालांकि, ये बात भी सामने आई है कि दोनों एक साथ सुसाइड करना चाहते थे. पुलिस प्रेम प्रसंग और सामूहिक आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जनपद में उस समय एक प्रेम कहानी का अंत हो गया, जब बॉयफ्रेंड ने अपनी ही गर्लफ्रेंड की हत्या कर सुसाइड कर लिया. दरअसल, प्रेमिका की कहीं दूसरी जगह शादी होने जा रही थी. इसी बात से प्रेमी नाराज था. गुरुवार को वो अचानक प्रेमिका के घर जा पहुंचा. वहां उसने आव देखा ना ताव, गर्लफ्रेंड पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार कर डाले. इससे गर्लफ्रेंड की मौत हो गई. यही नहीं फिर खुद को भी चाकू घोंपकर प्रेमी ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली

दोनों परिवार में गमों का पहाड़ टूट गया

घटना के बाद दोनों परिवार में गमों का पहाड़ टूट गया. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने चप्पे-चप्पे की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामला जानसठ कोतवाली क्षेत्र के भलवा गांव का है. यहां रहने वाली 27 वर्षीय प्रगति और 30 साल के रोहित के बीच पिछले लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों एक ही जाति से थे और एक ही गांव के रहने वाले थे. बताया ये भी जा रहा है कि दोनों गुड़गांव में प्राइवेट कंपनी में एक साथ काम भी किया करते थे. लेकिन प्रेमिका प्रगति के परिजनों को उनकी ये प्रेम कहानी मंजूर नहीं थी, जिसके चलते प्रगति का रिश्ता उसके परिवार वालों ने कहीं और तय दिया गया था. 8 अप्रैल को प्रगति की शादी थी।

पहले गर्लफ्रेंड, फिर खुद को घोंपा चाकू

इसी बात से नाराज होकर रोहित ने पहले प्रगति को मार डाला. फिर खुद भी जान दे दी. जानकारी के मुताबिक, पहले रोहित और प्रगति के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई. लेकिन एकाएक रोहित ने धारदार हथियार से पहले प्रगति पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. उसके बाद उसने खुद को भी चाकू मार लिए, जिससे वो खुद भी मौत की आगोश में सो गया।

अन्य पढ़े: UGC- यूजीसी केस की सुनवाई में सीजेआई नाराज़, कहा– ये अदालत है, विधानसभा नहीं

प्रेमी युगल की मौत के बाद दोनों परिवार में कोहराम बच गया. पुलिस इस मामले में गहनता से अपनी जांच पड़ताल कर रही. पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि घटना प्रेम प्रसंग में हत्या और आत्महत्या से जुड़ी है।

‘दोनों साथ में सुसाइड करने वाले थे’

मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया- हमें सूचना मिली तो हमारी पूरी टीम एसपीआरए, सीओ और जानसठ की पूरी टीम के साथ-साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. मौके से सभी सबूतों को एकत्रित कर लिया गया है. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. अभी ये भी जानकारी सामने आ रही है कि दोनों साथ में आत्महत्या करने वाले थे. हालांकि, अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है. मृतका की बहन और भाई ने बताया है कि घटना के वक्त दरवाजा अंदर से बंद था।

अन्य पढ़े:

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870