తెలుగు | Epaper

Jaunpur : प्रेमिका की मां की आत्महत्या के बाद युवक ने भाभी की हत्या की

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Jaunpur : प्रेमिका की मां की आत्महत्या के बाद युवक ने भाभी की हत्या की

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के ख्वाजापुर गांव में एक युवक ने अपनी भाभी की चाकू से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

जौनपुर जिले में एक युवक ने अपनी भाभी की चाकू से गोदकर हत्या (Murder) कर दी. आरोपी ने अपने ननिहाल में घटना को अंजाम दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले (Jaunpur) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. प्रेमिका की मां के मौत का बदला लेने के लिए युवक ने अपनी भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है. घटना जिले के खुटहन थाना क्षेत्र की है।

घटना थाना क्षेत्र के गांव ख्वाजापुर में हुई. सुल्तानपुर जिले के करौंदी थानाक्षेत्र के उधरनपुर गांव निवासी पवन मौर्या अपनी पत्नी निशा मौर्या (34), बेटी श्रेया (5) और चचेरे भाई आदित्य के साथ सूरत में रहते हैं. आरोपी आदित्य मौर्य अपने भाई पवन मौर्य और भाभी निशा मौर्य के साथ कुछ दिन पहले सूरत से ख्वाजापुर स्थित अपने ननिहाल आया था।

बीते गुरुवार को उसने भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया।

बदला लेने के लिए की हत्या

पुुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी आदित्य ने बताया कि वह मुंबई की एक लड़की से प्यार करता था. इसकी जानकारी उसकी भाभी को हो गई थी. प्रेमिका के साथ के कुछ फोटो भाभी ने प्रेमिका की मां को भेजते हुए उससे शिकायत कर दी थी. जिसके बाद करीब एक महीने पहले प्रेमिका की मां ने आत्महत्या कर ली थी. उसी का बदला लेने के लिए उसने आरोपी ने अपनी भाभी की ननिहाल में चाकू मारकर हत्या कर दी।

अन्य पढ़े: National- भारतीय वायुसेना को बड़ी मजबूती, 114 राफेल विमानों की डील की तैयारी

आरोपी ने भाई पर किया जानलेवा हमला

आदित्य ने उस समय अपनी भाभी की हत्या की जब उसका चचेरा भाई पवन बाजार गया था. पत्नी की हत्या की खबर सुनते ही जैसे पवन घर पहुंचा आरोपी ने उस पर भी जानलेवा हमला किया, लेकिन वह अपनी 6 वर्ष की बच्ची को लेकर वहां से भाग गया।

घटना की जानकारी देते हुए शाहगंज डीएसपी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी अपने चचेरे भाई और भाभी के साथ सूरत में रहता था. उसका मुंबई की किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसकी जानकारी उसकी भाभी को हुई थी. भाभी ने आरोपी और उसकी प्रेमिका की फोटो प्रेमिका की मां को भेजते हुए शिकायत की थी।

जिसके बाद प्रेमिका की मां ने आत्महत्या कर ली थी. उसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

अन्य पढ़े:

Railway- रेलवे में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, सेवा के बाद नौकरी के नए अवसरों का रास्ता साफ

Railway- रेलवे में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, सेवा के बाद नौकरी के नए अवसरों का रास्ता साफ

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870