Odisha : भारत का मर्चेंट नेवी ऑफिसर चीन जा रही शिप से लापता

Read Time:  1 min
ओडिशा
ओडिशा
FONT SIZE
GET APP

2 फरवरी को परिवार से हुई अंतिम बातचीत

ओडिशा के भद्रक जिले के सार्थक महापात्र नामक मर्चेंट नेवी अधिकारी एक शिप से लापता हो गए हैं जब जहाज चीन की ओर जा रहा था। उन्हें आख़िरी बार 2 फरवरी को परिवार से संपर्क करते देखा गया था।

ओडिशा के भद्रक जिले के रहने वाले (Sarthak Mahapatra) सार्थक महापात्र, मॉरीशस के पास एक जहाज से लापता हो गए . 3 फरवरी से लापता मर्चेंट नेवी अधिकारी के परिवार ने सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की है. मां ने बेटे की सुरक्षा और घर वापसी के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और विदेश मंत्रालय से मदद मांगी है।

उड़ीसा में भद्रक जिले का एक मर्चेंट नेवी अधिकारी (Mauritius) मॉरीशस के पास एक जहाज पर ड्यूटी के दौरान लापता हो गया है. मर्चेंट नेवी यहां से 3 फरवरी को लापता हुआ था. ऑफिसर के लापता होने के बाद परिवार के लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार से तुरंत इस मामले में दखल देने की अपील की है. लापता नाविक की पहचान सार्थक महापात्र के रूप में हुई है, ये भद्रक जिले के केसपुर का रहने वाला है. सार्थक, जुलाई 2025 से एक प्राइवेट शिपिंग कंपनी में काम कर रहा है

ओडिशा

सार्थक की मां रश्मिता मोहपात्रा के मुताबिक, जहाज चीन से पश्चिम अफ्रीका गया था और सिंगापुर होते हुए चीन लौट रहा था. उन्होंने कहा कि सार्थक ने 2 फरवरी को मुझसे और परिवार के दूसरे सदस्यों और दोस्तों से बात की थी. उन्होंने कहा कि हम उसके लापता होने से बहुत दुखी हैं और केंद्र और राज्य सरकारों से तुरंत दखल देने का अनुरोध करते हैं।

अन्य पढ़े: Punjab-जालंधर में आप नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से मांगी मदद

सार्थक की मां ने कहा कि हमने ओडिशा सरकार को ईमेल भेजकर अपने बेटे को बचाने और उसे सुरक्षित घर वापस लाने की अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट के ज़रिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, शिपिंग महानिदेशक और विदेश मंत्रालय से भी मदद मांगी।

उन्होंने बताया कि एक मां के तौर पर, मैं पारदर्शी जांच, CCTV फुटेज तक पहुंच, उसके प्राइवेट सामान की जानकारी और लगातार आधिकारिक अपडेट का अनुरोध करती हूं. ओडिशा सरकार के सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने इस मुद्दे को नई दिल्ली में संबंधित अधिकारियों के सामने उठाया है और उनसे घटना की जांच करने का अनुरोध किया है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।