తెలుగు | Epaper

PM Modi- ऐतिहासिक समझौता, दशकों से लंबित मुद्दे का समाधान-पीएम मोदी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
PM Modi- ऐतिहासिक समझौता, दशकों से लंबित मुद्दे का समाधान-पीएम मोदी

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत सरकार (India Government) नगालैंड सरकार और ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (ENPO) के प्रतिनिधियों के बीच हुए समझौते की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह समझौता लोगों के लिए अवसर और समृद्धि के नए रास्ते खोलेगा।

पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक समझौता

पीएम मोदी ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा- यह सच में एक ऐतिहासिक समझौता है, जो खासकर पूर्वी नागालैंड के विकास की राह को बेहतर बनाएगा। मुझे यकीन है कि यह लोगों के लिए अवसर और समृद्धि के नए रास्ते खोलेगा। यह नॉर्थईस्ट में शांति, प्रगति और सबके विकास के लिए हमारी पक्की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

अमित शाह बोले- दशकों से लंबित मुद्दों का समाधान

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समझौते की जानकारी दी और कहा कि भारत सरकार, नागालैंड सरकार और ईएनपीओ के बीच एक ऐतिहासिक समझौता हुआ, जिससे पूर्वी नागालैंड के दशकों से चले आ रहे लंबित मुद्दे हल हो गए। उन्होंने बताया कि यह सभी विवादित मुद्दों को सुलझाकर शांतिपूर्ण और समृद्ध पूर्वोत्तर के लिए पीएम मोदी के विजन को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

ईएनपीओ क्या है, किन जिलों को मिलेगा लाभ

बता दें ईएनपीओ नगालैंड के छह पूर्वी जिलों के आठ मान्यता प्राप्त नगा जनजातियों का प्रतिनिधित्व करने वाला शीर्ष संगठन है। गृह मंत्री अमित शाह और नगालैंड के सीएम नेफिउ रियो की मौजूदगी में गुरुवार को समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

फ्रंटियर नगालैंड टेरिटोरियल अथॉरिटी का गठन

इस समझौते से नगालैंड के छह जिलों के लिए फ्रंटियर नगालैंड टेरिटोरियल अथॉरिटी (एफएनटीए) का गठन किया जाएगा। एफएनटीए को 46 विषयों के संबंध में शक्तियों का हस्तांतरण किया जाएगा। यह समझौता एफएनटीए के लिए एक मिनी-सचिवालय के गठन का प्रावधान करता है, जिसका नेतृत्व अतिरिक्त मुख्य सचिव या प्रधान सचिव की ओर से किया जाएगा।

विकास व्यय का होगा न्यायसंगत बंटवारा

साथ ही पूर्वी नगालैंड क्षेत्र के लिए विकास व्यय का आबादी और क्षेत्रफल के अनुपात में बंटवारा भी किया जाएगा। हालांकि, यह समझौता भारत के संविधान के प्रावधानों को किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं करता है।

अन्य पढ़े: Indian flights safety : भारतीय विमानों में चौंकाने वाली खामियाँ, DGCA अलर्ट!

संवाद से समाधान पर केंद्र का जोर

गृह मंत्रालय ने कहा कि यह समझौता पूर्वोत्तर के लोगों की वास्तविक आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए विवादास्पद मुद्दों को संवाद के जरिए हल करने की भारत सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह लोकतंत्र के मूल सिद्धांत को भी सिद्ध करता है कि समाधान केवल आपसी सम्मान व संवाद पर आधारित बातचीत से ही प्राप्त किए जा सकते हैं, न कि हिंसा और सशस्त्र संघर्ष के जरिए से।

Read More :

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

7 मार्च सोने के भाव शहरों में ताजा रेट देखें

7 मार्च सोने के भाव शहरों में ताजा रेट देखें

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870