తెలుగు | Epaper

PAK- भ्रष्टाचार मामले में इमरान खान-बुशरा बीबी दोषी, दोनों को 17-17 साल की सजा

Anuj Kumar
Anuj Kumar
PAK- भ्रष्टाचार मामले में इमरान खान-बुशरा बीबी दोषी, दोनों को 17-17 साल की सजा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है, जहाँ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। तोशाखाना-2 भ्रष्टाचार मामले में अदालत ने दोनों को 17-17 साल की लंबी सजा सुनाई है।

अदियाला जेल में बनी स्पेशल कोर्ट का फैसला

रावलपिंडी की अदियाला जेल में गठित स्पेशल कोर्ट (Special Court) ने यह अहम फैसला सुनाया। जज ने दोनों को अलग-अलग धाराओं में कुल 17 साल की सजा दी है। इसके साथ ही इमरान खान और बुशरा बीबी पर 1 करोड़ 64 लाख पाकिस्तानी रुपये का भारी जुर्माना भी लगाया गया है।

बुशरा बीबी को महिला होने के नाते आंशिक राहत

अदालत ने बुशरा बीबी (Bushra Bibi) के महिला होने के आधार पर सजा में थोड़ी नरमी की बात कही, लेकिन इसके बावजूद सजा को काफी सख्त माना जा रहा है।

2021 के महंगे तोहफों से जुड़ा है पूरा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला साल 2021 का है, जब सऊदी अरब सरकार ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान को कई महंगे तोहफे दिए थे। इनमें कीमती घड़ियां, हीरे और सोने के गहने शामिल थे। नियमों के मुताबिक, सरकारी पद पर रहते हुए विदेशी नेताओं से मिले उपहार तोशाखाना में जमा कराना अनिवार्य होता है। बाद में तय कीमत चुकाकर इन्हें खरीदा जा सकता है।

असली कीमत छिपाने का आरोप

आरोप है कि इन तोहफों की वास्तविक कीमत करीब 7 करोड़ पाकिस्तानी रुपये थी, लेकिन कागजों में इन्हें सिर्फ 58-59 लाख रुपये का दिखाया गया। अदालत के अनुसार, इमरान खान और बुशरा बीबी ने मिलकर बेहद कम कीमत पर इन कीमती तोहफों को अपने पास रखने की कोशिश की।

21 गवाह, कोर्ट में मौजूद रहे इमरान-बुशरा

इस मामले की सुनवाई के दौरान कुल 21 गवाहों ने अदालत में बयान दर्ज कराए। फैसले के वक्त इमरान खान और बुशरा बीबी दोनों अदालत में मौजूद थे।

अन्य पढ़े: जुमे की नमाज़ के दौरान शिया मस्जिद में धमाका

इमरान का दावा- राजनीतिक साजिश का शिकार

इमरान खान ने फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनके खिलाफ रची गई राजनीतिक साजिश है। उनका कहना है कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि इमरान खान अगस्त 2023 से ही जेल में बंद हैं। हालांकि कुछ मामलों में उन्हें पहले जमानत मिल चुकी थी, लेकिन इस नए फैसले ने उनकी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ा दी हैं।

Read More :

बांग्लादेश में बड़ा सड़क-जल हादसा

बांग्लादेश में बड़ा सड़क-जल हादसा

अफगान-पाक सीमा पर फिर छिड़ी जंग

अफगान-पाक सीमा पर फिर छिड़ी जंग

IRAN- ईरान का सख्त संदेश, खर्ग द्वीप पर हमला हुआ तो भारी पड़ेगा अंजाम

IRAN- ईरान का सख्त संदेश, खर्ग द्वीप पर हमला हुआ तो भारी पड़ेगा अंजाम

USA- वैश्विक तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा, मई में शी जिनपिंग से होगी अहम मुलाकात

USA- वैश्विक तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा, मई में शी जिनपिंग से होगी अहम मुलाकात

USA- अमेरिका की ईरान को सख्त चेतावनी- हार मानो, वरना होगा बड़ा हमला

USA- अमेरिका की ईरान को सख्त चेतावनी- हार मानो, वरना होगा बड़ा हमला

Dhaka- ईद से पहले बड़ा हादसा, ढाका जा रही बस नदी में गिरी, 16 लोगों की मौत

Dhaka- ईद से पहले बड़ा हादसा, ढाका जा रही बस नदी में गिरी, 16 लोगों की मौत

IRAN- ईरान का बड़ा फैसला, मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति

IRAN- ईरान का बड़ा फैसला, मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति

USA- आधुनिक युद्ध का नया चेहरा- साइबर और डिजिटल नेटवर्क बने सबसे बड़े हथियार

USA- आधुनिक युद्ध का नया चेहरा- साइबर और डिजिटल नेटवर्क बने सबसे बड़े हथियार

CHINA- होर्मुज की तालाबंदी भी नहीं रोक सकी चीन की रफ्तार- रूस बना नया ‘ईरान’

CHINA- होर्मुज की तालाबंदी भी नहीं रोक सकी चीन की रफ्तार- रूस बना नया ‘ईरान’

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

अर्जेंटीना से LPG सपोर्ट, भारत को बड़ी राहत

अर्जेंटीना से LPG सपोर्ट, भारत को बड़ी राहत

ईरान

ईरान

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870