తెలుగు | Epaper

Raipur-News : फेयरवेल पार्टी में दिखा अलग ही अंदाज

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Raipur-News : फेयरवेल पार्टी में दिखा अलग ही अंदाज

खिड़की से लटकते दिखे स्टूडेंट्स

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्टूडेंट्स चलती कार की खिड़कियों से लटककर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। यह स्टंट न सिर्फ उनकी बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकता था।

हाईवे पर बनाई रील

हूटर बजाते हुए तेज रफ्तार में दौड़ाई कार- वीडियो (VIDEO) में देखा जा सकता है कि हाईवे पर कार को तेज रफ्तार में चलाया जा रहा है, जबकि हूटर बजाकर ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई। स्टूडेंट्स इस पूरे घटनाक्रम को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर रील बना रहे थे।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्त चेतावनी के बाद भी कार पर स्टंटबाजी (stuntmanship) नहीं थम रही है। सोशल मीडिया पर कार की बोनट पर बैठकर और विंडो से निकलकर स्टूडेंट्स के स्टंट के 3 नए वीडियो वायरल हो रहे हैं

पहला मामला जांजगीर-चांपा जिले के जीएलडी स्कूल का है, जहां फेयरवेल पार्टी में कुछ स्टूडेंट्स कार के बोनट पर बैठकर स्कूल में एंट्री की। दूसरा मामला सूरजपुर जिले के विश्रामपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल का है। यहां छात्र नेशनल हाईवे पर फोर व्हीलर के विंडो से लटककर स्टंट किया।

5 कारों में सवार छात्र वाहन से लटककर हूटर बजाते हुए हाईवे से गुजरे। तीसरा मामला धरसींवा के कुंरा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का है। फेयरवेल के दौरान कुछ छात्र कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दिए।

स्टूडेंट के स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसकी जानकारी मिलते ही सरगुजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 वाहनों को जब्त कर लिया है। जबकि जांजगीर में पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत चालान काटे हैं। वहीं धरसींवा मामले में कार्रवाई नहीं हुई है।

केस-1

सूरजपुर में फेयरवेल पार्टी हूटर बजाते पहुंचे स्टूडेंट्स

सूरजपुर जिले में फेयरवेल पार्टी के दौरान डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने नेशनल हाईवे पर खतरनाक स्टंट किए। छात्र 5 फोर व्हीलर में सवार होकर हाईवे से गुजरे और गाड़ियों से बाहर लटकते हुए हूटर बजाते नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांचों गाड़ियों को जब्त कर लिया। यह मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को डीएवी पब्लिक स्कूल विश्रामपुर में फेयरवेल था। इसमें शामिल होने के लिए छात्र पांच गाड़ियों में बैठकर नेशनल हाईवे पर रैली निकालते हुए पहुंचे। इस दौरान वे गाड़ियों से बाहर खड़े होकर और लटककर स्टंट करते रहे। छात्रों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद विश्रामपुर पुलिस स्कूल पहुंची और जांच की। स्टंट में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो, क्रेटा, डस्टर और किया सेल्टॉस सहित 5 गाड़ियां स्कूल के बाहर खड़ी मिलीं, लेकिन गाड़ियां चलाने वाले छात्र मौके पर नहीं थे।

पुलिस ने बताया कि ये गाड़ियां छात्रों के परिजनों की थीं और इन्हें स्कूल के छात्र ही चला रहे थे। सभी गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में जांच अधिकारी विश्रामपुर थाने के एसआई विष्णुदेव पैकरा ने बताया कि वाहन चालकों के नहीं मिलने पर सभी वाहन मालिकों को थाने बुलाया गया है। सभी गाड़ियों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

केस-2

जांजगीर-चांपा में कार के बोनट पर बैठकर स्टूडेंट्स की एंट्री

जांजगीर-चांपा जिले के खैरताल स्थित जीएलडी स्कूल में फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्रों की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। छात्र-छात्राएं कार की खिड़कियों से बाहर लटकते नजर आए, वहीं कुछ कार के बोनट पर बैठकर शान से स्टंट करते रहे।

यह घटना 4 फरवरी को स्कूल के फेयरवेल पार्टी के दौरान की बताई जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर नवागढ़ पुलिस ने गाड़ियों के नंबर निकाले और वाहन चालकों की पहचान की।

पुलिस ने वाहन चालकों को पकड़कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। हर वाहन चालक पर 2800 रुपए का चालान काटा गया। साथ ही पुलिस ने सभी को समझाइश दी कि इस तरह की लापरवाही न सिर्फ उनकी जान के लिए खतरनाक है, बल्कि दूसरों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल सकती है।

पुलिस ने साफ कहा है कि भविष्य में अगर इस तरह की स्टंटबाजी या नियम तोड़ते हुए वाहन चलाते पाए गए तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

केस-3

कार की खिड़कियों और दरवाजों से बाहर निकलकर स्टंट

फेयरवेल पार्टी

धरसींवा क्षेत्र के नगर पंचायत कुंरा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में भी फेयरवेल में शामिल होने आए कुछ छात्र कार की खिड़कियों और दरवाजों से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दिए।

अन्य पढ़े: ICC CEO statement : टी20 WC विवाद खत्म? बीसीबी को आईसीसी की क्लीन चिट!

छात्र चलती कार में खड़े होकर हाथ लहराते रहे और जश्न मनाते रहे। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इस मामले की जांच करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।\

हाईकोर्ट की चेतावनी, फिर भी नहीं थम रही स्टंटबाजी

बता दें कि युवाओं में रील्स बनाने और सोशल मीडिया पर वायरल होने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। रील्स बनाने के चक्कर में युवा जान जोखिम में डालकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इससे पहले रतनपुर रोड पर नेशनल हाईवे रोककर तलवार से केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट करने का वीडियो सामने आया था।

मस्तूरी रोड पर गाड़ियों के काफिले में दरवाजे से बाहर निकलकर रील्स बनाने और पुराना रिवरव्यू में बाइक से स्टंट करने वाले वीडियो वायरल हो चुके हैं। इन घटनाओं पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई थी। शासन-प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

अन्य पढ़े:

मंत्री लेशी सिंह का बीपी नशे में डॉक्टर ने किया चेक?

मंत्री लेशी सिंह का बीपी नशे में डॉक्टर ने किया चेक?

National- 15–25 फरवरी- वॉरशिप मेले में साथ दिखेंगे ईरान-रूस के युद्धपोत

National- 15–25 फरवरी- वॉरशिप मेले में साथ दिखेंगे ईरान-रूस के युद्धपोत

National- पीओके-अक्साई चिन को भारत का हिस्सा बताकर अमेरिका ने पोस्ट हटाई

National- पीओके-अक्साई चिन को भारत का हिस्सा बताकर अमेरिका ने पोस्ट हटाई

National- स्पीकर के चैंबर में हंगामा, रिजिजू का आरोप, कांग्रेस सांसदों पर बदसलूकी के आरोप

National- स्पीकर के चैंबर में हंगामा, रिजिजू का आरोप, कांग्रेस सांसदों पर बदसलूकी के आरोप

UP- योगी सरकार ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ का बजट, 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

UP- योगी सरकार ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ का बजट, 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

शादी के 26 दिन बाद दूल्हा बना हत्यारा, पत्नी की हत्या

शादी के 26 दिन बाद दूल्हा बना हत्यारा, पत्नी की हत्या

National- अमेरिका–बांग्लादेश करार से भारतीय कपड़ा उद्योग को झटका, राहत पैकेज की मांग तेज

National- अमेरिका–बांग्लादेश करार से भारतीय कपड़ा उद्योग को झटका, राहत पैकेज की मांग तेज

National- अध्ययन में खुलासा, दिल्ली में पुरुषों में कैंसर के सबसे ज्यादा मामले

National- अध्ययन में खुलासा, दिल्ली में पुरुषों में कैंसर के सबसे ज्यादा मामले

National- भारत ने पीस ऑफ बोर्ड बैठक से बनाई दूरी, डोनाल्ड ट्रंप को निराशा

National- भारत ने पीस ऑफ बोर्ड बैठक से बनाई दूरी, डोनाल्ड ट्रंप को निराशा

Google से मिली जानकारी, फिर घरों में की बड़ी चोरी

Google से मिली जानकारी, फिर घरों में की बड़ी चोरी

Bihar- पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

Bihar- पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

दफ्तर के अंदर पान और गुटखा खाने पर सख्त प्रतिबंध

दफ्तर के अंदर पान और गुटखा खाने पर सख्त प्रतिबंध

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870