తెలుగు | Epaper

Mumbai- महायुति की तीसरी बड़ी जीत, जिला परिषद और पंचायत समिति में बना दबदबा

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Mumbai- महायुति की तीसरी बड़ी जीत, जिला परिषद और पंचायत समिति में बना दबदबा

मुंबई,। महाराष्ट्र की राजनीति में महायुति गठबंधन ने अपनी पकड़ को और मजबूत करते हुए जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही गठबंधन ने राज्य में जीत की हैट्रिक पूरी कर ली है। इससे पहले नगर परिषद-नगर पंचायत (Nagar Parishad Panchayat) और महानगरपालिका चुनावों में भी महायुति ने दबदबा कायम किया था।

स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में जनता का भरोसा बरकरार

ताज़ा नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में जनता का भरोसा महायुति के साथ अटूट रूप से जुड़ा हुआ है।

एकनाथ शिंदे बोले- यह आंकड़ों नहीं, विश्वास की जीत

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Sinde) ने कहा कि जनता ने शिवसेना और महायुति के विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने इसे आंकड़ों की नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत बताया।

ग्रामीण इलाकों में शिवसेना का आधार मजबूत

शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता से मिला यह प्रचंड समर्थन दर्शाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी पार्टी का आधार पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है और विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।

कोंकण में बड़ी जीत, सच्ची शिवसेना का संदेश

कोंकण क्षेत्र के रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में मिली बड़ी जीत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह सच्ची शिवसेना और उसके नेतृत्व के साथ खड़ी है।

बालासाहेब ठाकरे को किया याद

इस अवसर पर शिंदे ने शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे (Balasahab Thakrey) को याद करते हुए कहा कि शिवसेना को घर-घर पहुँचाने का सपना साकार होता नजर आ रहा है।

महिलाओं का खास योगदान, लाड़ली बहनों को धन्यवाद

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं का आभार जताते हुए कहा कि लाड़ली बहनों ने अपने लाड़ले भाई को भरपूर आशीर्वाद और समर्थन दिया है।

सरकारी योजनाओं को बताया जीत की वजह

शिंदे ने कहा कि बीते तीन वर्षों में सड़क, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में किए गए कार्यों का असर अब जमीन पर दिख रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाओं ने भी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत और गाँव-गाँव किए गए जनसंपर्क को दिया।

अन्य पढ़े: जापान में ताकाइची की ऐतिहासिक ‘सुपर-विक्ट्री’

जनता के विश्वास को टूटने नहीं देंगे: शिंदे

शिंदे ने भरोसा दिलाया कि जिला परिषदों के माध्यम से किसानों, युवाओं और आम नागरिकों के कल्याण के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ काम जारी रहेगा।

Read More :

National- अमेरिका–बांग्लादेश करार से भारतीय कपड़ा उद्योग को झटका, राहत पैकेज की मांग तेज

National- अमेरिका–बांग्लादेश करार से भारतीय कपड़ा उद्योग को झटका, राहत पैकेज की मांग तेज

National- अध्ययन में खुलासा, दिल्ली में पुरुषों में कैंसर के सबसे ज्यादा मामले

National- अध्ययन में खुलासा, दिल्ली में पुरुषों में कैंसर के सबसे ज्यादा मामले

National- भारत ने पीस ऑफ बोर्ड बैठक से बनाई दूरी, डोनाल्ड ट्रंप को निराशा

National- भारत ने पीस ऑफ बोर्ड बैठक से बनाई दूरी, डोनाल्ड ट्रंप को निराशा

Google से मिली जानकारी, फिर घरों में की बड़ी चोरी

Google से मिली जानकारी, फिर घरों में की बड़ी चोरी

Bihar- पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

Bihar- पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

दफ्तर के अंदर पान और गुटखा खाने पर सख्त प्रतिबंध

दफ्तर के अंदर पान और गुटखा खाने पर सख्त प्रतिबंध

जयपुर-आगरा हाईवे पर 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत

जयपुर-आगरा हाईवे पर 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत

Bihar- कोर्ट में सांसद पप्पू यादव की गुहार, बोले– पुलिस पर भरोसा नहीं, मेरी हत्या हो सकती है’

Bihar- कोर्ट में सांसद पप्पू यादव की गुहार, बोले– पुलिस पर भरोसा नहीं, मेरी हत्या हो सकती है’

National- भारत को मिला पहला ‘सिटी ऑफ लिटरेचर’, कोझिकोड का चयन

National- भारत को मिला पहला ‘सिटी ऑफ लिटरेचर’, कोझिकोड का चयन

Bihar- पटना में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से घायल हुआ कुख्यात अपराधी सूर्या डॉन

Bihar- पटना में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से घायल हुआ कुख्यात अपराधी सूर्या डॉन

Jaipur- राजस्थान में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर कार-ट्रेलर टक्कर, 6 युवकों की मौत

Jaipur- राजस्थान में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर कार-ट्रेलर टक्कर, 6 युवकों की मौत

National- सरकारी कार्यक्रमों में नया प्रोटोकॉल, राष्ट्रगान के बाद 6 छंदों वाला वंदे मातरम् अनिवार्य

National- सरकारी कार्यक्रमों में नया प्रोटोकॉल, राष्ट्रगान के बाद 6 छंदों वाला वंदे मातरम् अनिवार्य

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870