తెలుగు | Epaper

National- स्पीकर के चैंबर में हंगामा, रिजिजू का आरोप, कांग्रेस सांसदों पर बदसलूकी के आरोप

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National- स्पीकर के चैंबर में हंगामा, रिजिजू का आरोप, कांग्रेस सांसदों पर बदसलूकी के आरोप

नई दिल्ली,। संसद के बजट सत्र के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच टकराव और तेज हो गया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि कांग्रेस (Congress) के सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) के चैंबर में जाकर न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि उनके साथ बदसलूकी और गाली-गलौज भी की।

स्पीकर के चैंबर में घुसकर बदसलूकी का आरोप

किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने बजट सत्र के 11वें दिन सदन में प्रवेश से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि 20 से 25 कांग्रेस सांसद स्पीकर के चैंबर में पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसदों ने अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया और माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। रिजिजू के मुताबिक, इस दौरान प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने स्थिति संभालने की कोशिश नहीं की।

स्पीकर के अधिकारों पर नहीं हो सकता समझौता

रिजिजू ने कहा कि विपक्ष के इस रवैये से लोकसभा स्पीकर बेहद आहत हैं। उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया था कि उन्हें सदन में बोलने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। रिजिजू ने स्पष्ट किया कि सदन में बोलने का अधिकार पूरी तरह से स्पीकर की अनुमति पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री भी स्पीकर की अनुमति से ही सदन में बोलते हैं। नियम और परंपरा सभी के लिए समान हैं।”

अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस में तकनीकी खामियां

इस बीच लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि विपक्ष द्वारा लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस में कई तकनीकी खामियां पाई गई हैं। सूत्रों के अनुसार, नोटिस में गलत तारीखें दर्ज हैं और प्रारूप से जुड़ी भी कई त्रुटियां मौजूद हैं।

Read Also : सरकारी कार्यक्रमों में नया प्रोटोकॉल, राष्ट्रगान के बाद 6 छंदों वाला वंदे मातरम् अनिवार्य

खामियां दूर कर आगे बढ़ेगी प्रक्रिया

लोकसभा सचिवालय का कहना है कि नियमों के तहत ऐसे नोटिस को खारिज किया जा सकता था। हालांकि, बताया गया है कि स्पीकर ओम बिरला ने सचिवालय को निर्देश दिया है कि नोटिस में मौजूद कमियों को दुरुस्त कराया जाए और उसके बाद ही आगे की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाए

किरेन रिजिजू हिंदू है?

रिजिजू का जन्म 19 नवंबर 1971 को अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के नाफरा कस्बे के पास नाखु गांव में एक बौद्ध परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम रिंचिन खारू और माता का नाम चिराई रिजिजू है। उनके पिता अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के पहले कार्यवाहक अध्यक्ष थे।

Read More :

UP- योगी सरकार ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ का बजट, 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

UP- योगी सरकार ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ का बजट, 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

शादी के 26 दिन बाद दूल्हा बना हत्यारा, पत्नी की हत्या

शादी के 26 दिन बाद दूल्हा बना हत्यारा, पत्नी की हत्या

National- अमेरिका–बांग्लादेश करार से भारतीय कपड़ा उद्योग को झटका, राहत पैकेज की मांग तेज

National- अमेरिका–बांग्लादेश करार से भारतीय कपड़ा उद्योग को झटका, राहत पैकेज की मांग तेज

National- अध्ययन में खुलासा, दिल्ली में पुरुषों में कैंसर के सबसे ज्यादा मामले

National- अध्ययन में खुलासा, दिल्ली में पुरुषों में कैंसर के सबसे ज्यादा मामले

National- भारत ने पीस ऑफ बोर्ड बैठक से बनाई दूरी, डोनाल्ड ट्रंप को निराशा

National- भारत ने पीस ऑफ बोर्ड बैठक से बनाई दूरी, डोनाल्ड ट्रंप को निराशा

Google से मिली जानकारी, फिर घरों में की बड़ी चोरी

Google से मिली जानकारी, फिर घरों में की बड़ी चोरी

Bihar- पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

Bihar- पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

दफ्तर के अंदर पान और गुटखा खाने पर सख्त प्रतिबंध

दफ्तर के अंदर पान और गुटखा खाने पर सख्त प्रतिबंध

जयपुर-आगरा हाईवे पर 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत

जयपुर-आगरा हाईवे पर 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत

Bihar- कोर्ट में सांसद पप्पू यादव की गुहार, बोले– पुलिस पर भरोसा नहीं, मेरी हत्या हो सकती है’

Bihar- कोर्ट में सांसद पप्पू यादव की गुहार, बोले– पुलिस पर भरोसा नहीं, मेरी हत्या हो सकती है’

National- भारत को मिला पहला ‘सिटी ऑफ लिटरेचर’, कोझिकोड का चयन

National- भारत को मिला पहला ‘सिटी ऑफ लिटरेचर’, कोझिकोड का चयन

Bihar- पटना में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से घायल हुआ कुख्यात अपराधी सूर्या डॉन

Bihar- पटना में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से घायल हुआ कुख्यात अपराधी सूर्या डॉन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870