తెలుగు | Epaper

USA- अमेरिका में भारतीय छात्र की मौत, बर्कली में साकेत श्रीनिवासैया का शव मिला

Anuj Kumar
Anuj Kumar
USA- अमेरिका में भारतीय छात्र की मौत, बर्कली में साकेत श्रीनिवासैया का शव मिला

वॉशिंगटन। अमेरिका के बर्कली में पिछले छह दिनों से लापता 22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया (Saket Srinivasaiah) को लेकर एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लंबे खोज अभियान के बाद स्थानीय पुलिस ने साकेत का शव बरामद कर लिया है। वह (University of California, Berkeley) में पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्र थे और 9 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे।

भारतीय दूतावास ने की मौत की पुष्टि

भारतीय दूतावास, सैन फ्रांसिस्को ने इस दुखद घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। मिशन ने बयान में कहा कि उन्हें स्थानीय पुलिस के माध्यम से साकेत की मृत्यु की सूचना मिली है और इस कठिन समय में वे परिवार के साथ खड़े हैं।

पार्थिव शरीर भारत लाने की प्रक्रिया शुरू

दूतावास ने स्पष्ट किया है कि वह स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर साकेत के पार्थिव शरीर को जल्द भारत भेजने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है। मिशन परिवार के सीधे संपर्क में है और सभी जरूरी औपचारिकताओं में सहयोग कर रहा है।

कर्नाटक के रहने वाले थे साकेत

मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले साकेत श्रीनिवासैया एक मेधावी छात्र थे। उन्होंने IIT मद्रास (IIT Madras) से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी और उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए थे। उन्होंने वर्ष 2025 में ही यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में दाखिला लिया था।

आखिरी बार अंजा लेक के पास दिखे थे

जानकारी के मुताबिक साकेत को आखिरी बार बर्कली हिल्स इलाके में स्थित Anza Lake के पास देखा गया था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका पासपोर्ट और लैपटॉप भी घटनास्थल के आसपास से बरामद किए गए हैं।

अन्य पढ़े: बांग्लादेश में BNP लहर, तारिक की डबल जीत!

कर्नाटक सरकार ने भी मांगा था हस्तक्षेप

साकेत के लापता होने के बाद परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए 13 फरवरी को कर्नाटक सरकार की मुख्य सचिव ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की थी।

Read More :

Bangladesh- बीएनपी की वापसी से भारत सतर्क, सीमा सुरक्षा और कूटनीति बनी बड़ी चिंता

Bangladesh- बीएनपी की वापसी से भारत सतर्क, सीमा सुरक्षा और कूटनीति बनी बड़ी चिंता

USA- ईरान पर लंबी सैन्य कार्रवाई की तैयारी में अमेरिका, दिए स्पष्ट संकेत

USA- ईरान पर लंबी सैन्य कार्रवाई की तैयारी में अमेरिका, दिए स्पष्ट संकेत

बांग्लादेश शपथ समारोह में मोदी को न्योता, नए संकेत

बांग्लादेश शपथ समारोह में मोदी को न्योता, नए संकेत

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र साकेत मृत मिले, जांच जारी

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र साकेत मृत मिले, जांच जारी

AI.com डोमेन चौंकाया, ₹300 से ₹634 करोड़ का सौदा!

AI.com डोमेन चौंकाया, ₹300 से ₹634 करोड़ का सौदा!

AI का बड़ा खतरा, क्या नौकरियाँ खत्म होने वाली हैं?

AI का बड़ा खतरा, क्या नौकरियाँ खत्म होने वाली हैं?

अमेरिकी ‘सीक्रेट वेपन’ ने फेल किए रूस-चीन के डिफेंस सिस्टम

अमेरिकी ‘सीक्रेट वेपन’ ने फेल किए रूस-चीन के डिफेंस सिस्टम

USA- फॉरेंसिक विशेषज्ञ का बड़ा दावा, जेफ्री एपस्टीन की आत्महत्या नहीं, हुई थी हत्या

USA- फॉरेंसिक विशेषज्ञ का बड़ा दावा, जेफ्री एपस्टीन की आत्महत्या नहीं, हुई थी हत्या

IRAN- ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप, युद्धपोत भेजने की वजह आई सामने

IRAN- ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप, युद्धपोत भेजने की वजह आई सामने

USA- एपस्टीन फाइल्स ने अमेरिका के न्याय और मूल्यों की पोल खोली

USA- एपस्टीन फाइल्स ने अमेरिका के न्याय और मूल्यों की पोल खोली

Maldives- उत्तरी चागोस समुद्री क्षेत्र को लेकर मालदीव- मॉरीशस विवाद तेज

Maldives- उत्तरी चागोस समुद्री क्षेत्र को लेकर मालदीव- मॉरीशस विवाद तेज

मणिपुर में फिर हिंसा, घर जलाए गए, कर्फ्यू लागू

मणिपुर में फिर हिंसा, घर जलाए गए, कर्फ्यू लागू

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870