Manipur violence : मणिपुर में फिर हिंसा, घर जलाए गए, कर्फ्यू लागू

Read Time:  1 min
Manipur violence
Manipur violence
FONT SIZE
GET APP

Manipur violence : मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़कने से तनावपूर्ण माहौल बन गया है। गुरुवार सुबह उखरूल जिले के लिटन क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों ने दो घरों में आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार सुबह गोली चलने जैसी आवाजें सुनी गईं, हालांकि किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो समुदायों के लोगों के बीच शराब के नशे में हुई झड़प हिंसा का कारण बनी हो सकती है।

अन्य पढ़े: पाकिस्तान की दो टूक

कुछ दिन पहले नागा और कूकी समुदाय के लोगों के बीच (Manipur violence) विवाद के बाद लगभग 40 घरों को आग लगा दी गई थी। गुरुवार को दो और घरों को जलाए जाने से क्षेत्र में तनाव फिर बढ़ गया है।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कर्फ्यू लागू कर दिया है और लिटन क्षेत्र सहित जिले में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। वहीं चुराचांदपुर जिले में कूकी महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।