केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
केरल सरकार ने राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर ‘केरलम’’ (Keralam) करने का प्रस्ताव पारित किया था। अब इस प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल गई है। अंतिम निर्णय के लिए इसे संसद में पेश किया जाएगा।
राज्य को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी है। बता दें कि आगामी अप्रैल-मई महीने के बीच केरल में विधानसभा (Assembly in Kerala) का चुनाव होना है। ऐसे में सरकार का ये फैसला काफी अहम माना जा रहा है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है।
कब भेजा गया था प्रस्ताव?
आपको बता दें कि विधानसभा ने साल 2024 में 24 जून को आम सहमति के साथ प्रस्ताव पारित किया था और केंद्र सरकार से अपील की थी कि केरल का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर केरलम कर दिया जाए। विधानसभा की ओर से भेजे गए इस प्रस्ताव पर अब मंगलवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में केरल का नाम बदलकर केरलम करने को मंजूरी दे दी गई है।
अन्य पढ़े: Delhi- टेकऑफ के तुरंत बाद इंजन में खराबी, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
पहले भी भेजा गया था प्रस्ताव
केरल विधानसभा की ओर से राज्य का नाम बदलने के प्रस्ताव को दूसरी बार पारित किया गया था। इससे पहले साल 2023 के अगस्त में केरल विधानसभा ने राज्य का नाम बदलने को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर के इसे केंद्र को भेजा था। हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रस्ताव की समीक्षा करते हुए इसमें कुछ तकनीकी बदलाव करने का सुझाव दिया था। जानकारी के मुताबिक, इस प्रस्ताव को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने पेश किया था। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की थी कि संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ कर दिया जाए।
अन्य पढ़े: