Delhi- टेकऑफ के तुरंत बाद इंजन में खराबी, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Read Time:  1 min
दिल्ली एयरपोर्ट
दिल्ली एयरपोर्ट
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली,। दिल्ली से लेह जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान में मंगलवार को उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण लेह जाने के बजाय दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Aiport) पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) करानी पड़ी। विमान में करीब 150 यात्री सवार थे। इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंजन नंबर-2 फेल होने के कारण विमान को वापस लौटाना पड़ा। लैंडिंग के बाद यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी कारणों से विमान को वापस बुलाया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कॉकपिट में फायर वार्निंग का कोई संकेत नहीं मिला।

टेकऑफ के तुरंत बाद सामने आई दिक्कत

बताया जा रहा है कि फ्लाइट एसजी121 इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। टेकऑफ के तुरंत बाद ही क्रू मेंबर्स को तकनीकी खराबी का पता चला। सावधानी बरतते हुए पायलटों ने विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया। पूरे प्रोटोकॉल के तहत विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों के साथ मेडिकल टीम और फायर सर्विस भी तैनात रही।

अन्य पढ़े: AI Summit Protest Delhi : यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार

पहले भी आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं

इससे पहले 14 फरवरी को असम के डिब्रूगढ़ से कोलकाता (Dibrugarh to Kolkatta) जा रही इंडिगो की एक उड़ान में बम की धमकी मिली थी, जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। वहीं बीते साल 2 दिसंबर को कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो की फ्लाइट को मुंबई में उतारना पड़ा था। ई-मेल के जरिए मिली बम की धमकी बाद में फर्जी निकली थी। इसके अलावा 12 नवंबर को एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के टॉयलेट में कागज पर बम लिखा मिलने के बाद वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।