తెలుగు | Epaper

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

नई दिल्ली । दांतों की सड़न अक्सर बिना किसी शुरुआती संकेत के धीरे-धीरे दांतों को कमजोर करती जाती है। कई बार बाहरी रूप से दांत चमकदार दिखाई देते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर साइलेंट तरीके से सड़न बढ़ती रहती है। जब तक दर्द असहनीय न हो जाए, तब तक समस्या का पता नहीं चलता। ऐसे में विशेषज्ञ समय-समय पर डेंटल जांच (Dental Test) कराने की सलाह देते हैं, ताकि शुरुआती चरण में ही समस्या का इलाज किया जा सके।

साइलेंट तरीके से बढ़ती है सड़न

विशेषज्ञों के अनुसार दांतों में सड़न की प्रक्रिया धीमी होती है, इसलिए इसके लक्षण लंबे समय तक नजर नहीं आते। जब दर्द या संवेदनशीलता महसूस होती है, तब तक संक्रमण काफी फैल चुका होता है। कई मामलों में पूरा दांत संक्रमित हो जाता है और रूट कैनाल (Route Canal) या अन्य जटिल इलाज की जरूरत पड़ती है।

ये हैं सड़न के मुख्य कारण

दांतों की सड़न के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं—

  • अत्यधिक मीठा भोजन
  • सही तरीके से ब्रश या कुल्ला न करना
  • मुंह की लार की कमी
  • विटामिन डी और कैल्शियम की कमी
  • रात में बिना ब्रश किए सो जाना

ये सभी कारण मुंह में बैक्टीरिया की वृद्धि को बढ़ावा देते हैं और दांतों में कैविटी का खतरा बढ़ाते हैं।

आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय

आयुर्वेद में दांतों और मसूड़ों को मजबूत रखने के लिए कई प्रभावी उपाय बताए गए हैं।

लौंग का तेल: इसमें एंटीबैक्टीरियल और दर्द निवारक गुण होते हैं। रात में सोने से पहले दांतों पर लगाने से बैक्टीरिया कम होते हैं और दर्द में राहत मिलती है।

नीम की दातुन या कुल्ला: नीम प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल है, जो दांतों में जमा संक्रमण को कम करता है।

नारियल तेल से ऑयल पुलिंग: पांच मिनट तक मुंह में नारियल तेल घुमाने से गंदगी और पीलेपन को हटाने में मदद मिलती है।

नमक और सरसों के तेल का मिश्रण: हफ्ते में दो से तीन बार लगाने से दर्द कम होता है और बैक्टीरिया नष्ट होते हैं। यह दांतों की पीली परत हटाने में भी सहायक है।

अन्य पढ़े: कोकिलाबेन अंबानी का 92वां जन्मदिन

संतुलित आहार भी जरूरी

दांतों की सेहत के लिए आहार में सुधार बेहद आवश्यक है। कैल्शियम और विटामिन डी दांतों को मजबूत बनाते हैं, जबकि विटामिन सी युक्त खट्टे फल मसूड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि घरेलू उपायों के साथ नियमित डेंटल चेकअप और सही ओरल हाइजीन अपनाना ही दांतों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने का सबसे बेहतर तरीका है।

Read More :

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

Health- पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज, सेहत के लिए वरदान

Health- पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज, सेहत के लिए वरदान

Health- सुबह गुनगुना पानी पीने से मिलते हैं सेहत के कई फायदे

Health- सुबह गुनगुना पानी पीने से मिलते हैं सेहत के कई फायदे

रागी थोपा की आसान रेसिपी

रागी थोपा की आसान रेसिपी

Health- आंतों की सेहत के लिए छाछ का सेवन है बेहद लाभकारी

Health- आंतों की सेहत के लिए छाछ का सेवन है बेहद लाभकारी

Health- पानी की कमी से गाढ़ा होता है खून, हार्ट अटैक-स्टोक का बढ़ता रिस्क

Health- पानी की कमी से गाढ़ा होता है खून, हार्ट अटैक-स्टोक का बढ़ता रिस्क

Health-सुबह उठने के 90 मिनट के भीतर नाश्ता, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Health-सुबह उठने के 90 मिनट के भीतर नाश्ता, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Health- फास्ट फूड सेहत के लिए गंभीर खतरा

Health- फास्ट फूड सेहत के लिए गंभीर खतरा

Health -सर्पासन, पथरी रोकने में असरदार योगासन

Health -सर्पासन, पथरी रोकने में असरदार योगासन

Health- आयुष के सुपरफूड्स से डायबिटीज पर नियंत्रण संभव

Health- आयुष के सुपरफूड्स से डायबिटीज पर नियंत्रण संभव

Health- 30 के बाद नींद पूरी न होना बन सकता है मेमोरी लॉस की वजह

Health- 30 के बाद नींद पूरी न होना बन सकता है मेमोरी लॉस की वजह

Health- स्वास्थ्य के लिए सेलेनियम का महत्व और फायदे

Health- स्वास्थ्य के लिए सेलेनियम का महत्व और फायदे

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870