Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

Read Time:  1 min
बादाम
बादाम
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली । गर्म और शुष्क जलवायु में उगने वाला बादाम दुनिया के सबसे पौष्टिक ड्राई फ्रूट्स में से एक माना जाता है। यह विटामिन ई, मैग्नीशियम, फाइबर (Fiber) प्रोटीन और हेल्दी फैट्स (Healty Fats) से भरपूर होता है, जिससे इसे सुपरफूड (Superfood) की श्रेणी में रखा जाता है। आयुर्वेद में भी बादाम को हृदय स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना गया है। इसे कच्चा, भुना, दूध, आटा, मक्खन या तेल जैसे कई रूपों में खाया जा सकता है। इसका स्वाद बढ़िया होने के साथ-साथ यह शरीर के कई हिस्सों को मजबूती भी प्रदान करता है।

दिल की सेहत के लिए क्यों जरूरी है बादाम

शोध बताते हैं कि रोजाना थोड़ी मात्रा में बादाम का सेवन दिल और रक्त वाहिकाओं के स्वास्थ्य में सुधार लाता है। इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स और फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं, जिससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा कम होता है। नियमित रूप से बादाम खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और शरीर में सूजन की समस्या भी कम होती है। यही कारण है कि डॉक्टर इसे दिल के रोगियों के लिए बेहद उपयोगी मानते हैं।

दिमाग को भी देता है मजबूती

बादाम का असर दिमाग पर भी बेहद सकारात्मक होता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्रेन सेल्स को नुकसान से बचाते हैं और उन्हें सक्रिय बनाए रखते हैं। इससे याददाश्त तेज होती है, फोकस बढ़ता है और सीखने की क्षमता में सुधार होता है। कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि बादाम के नियमित सेवन से उम्र बढ़ने के साथ होने वाली मानसिक कमजोरी की गति धीमी पड़ जाती है। यही वजह है कि बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी को बादाम खाने की सलाह दी जाती है।

अन्य पढ़े: Bengaluru : बेंगलुरु में महिला टेक्नीशियन की हत्या का सनसनीखेज मामला

वजन नियंत्रण और ऊर्जा का बेहतर स्रोत

वजन नियंत्रण में भी बादाम बड़ी भूमिका निभाता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराता है, जिससे ज्यादा खाने की इच्छा कम होती है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाता है। बादाम में मौजूद मैग्नीशियम मांसपेशियों और नसों को आराम देता है, जबकि प्रोटीन और हेल्दी फैट्स शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।