Trump Iran statement : ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई की चर्चा के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बार फिर अपना रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और वह इस मुद्दे पर वर्षों से एक समान रुख रखते आए हैं।
व्हाइट हाउस के अनुसार पिछले 15 वर्षों में ट्रंप ने 74 बार सार्वजनिक रूप से ईरान के परमाणु हथियारों का विरोध किया है। उनका कहना रहा है कि “आतंकवाद को समर्थन देने वाले देश को परमाणु बम नहीं मिलना चाहिए।”
अन्य पढ़े: बीसीसीआई ने शेयर किया टीम इंडिया की जीत का जश्न वाला वीडियो
व्हाइट हाउस ने यह भी बताया कि 2011 में, राष्ट्रपति (Trump Iran statement) बनने से पहले ही ट्रंप ने कहा था कि ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने देना चाहिए। अमेरिका और ईरान के बीच यूरेनियम संवर्धन, प्रतिबंध और निरीक्षण जैसे मुद्दों पर लंबे समय से विवाद जारी है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :