తెలుగు | Epaper

Israel-Iran War : लंदन हनीमून से दुबई में फंसे, ओमान से घर वापसी

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Israel-Iran War : लंदन हनीमून से दुबई में फंसे, ओमान से घर वापसी

मध्य पूर्व में Israel–Iran War के चलते वैश्विक यात्रा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। लंदन हनीमून मनाकर लौट रहे लोगों की फ्लाइट दुबई में रद्द हो गई और उन्हें ओमान के रास्ते भारत लौटना पड़ा — यह स्थिति बेहद तनावपूर्ण और डरावनी थी, जैसा कि पीयूष ने बताया।

हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले पीयूष (Piyush) की 14 फरवरी को शादी हुई थी. वह हनीमून के लिए लंदन जा रहे थे. सीधी फ्लाइट नहीं मिली थी. दुबई से 3 घंटे का ले ओवर था. वह 28 फरवरी को दुबई पहुंचे. इसी दौरान युद्ध के चलते वहां हालात बिगड़ गए और वह फंस गए. इस बात की जानकारी होते ही उनके परिजन काफी घबरा गए. कई दिन तक वहां फंसे रहने के बाद अब पीयूष ओमान के रास्ते वापस भारत लौटे हैं।

पीयूष ने अपनी आपबीती बताई है. उन्होंने बताया कि वे लंदन जा रहे थे, लेकिन ले ओवर फ्लाइट की वजह से दुबई (Dubai) में फंस गए. उन्होंने खुद मिसाइल को इंटरसेप्ट करते हुए देखा. आवाज सुनी और धुएं को देखा. इसके बाद वह दुबई से बाई रोड हट्टा बॉर्डर से ओमान पहुंचे और वहां से फ्लाइट लेकर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट वापस आए सकें

अन्य पढ़े: Iran Attack : ईरान के 500 साल पुराने महल पर इजराइल का हमला

हनीमून के लिए निकला था पीयूष

एयरपोर्ट पर अपने बेटे को लेने आई पीयूष की मां ने बताया कि बेटे-बहू को हनीमून के लिए लंदन जाना था, लेकिन पीयूष की पत्नी अंशीका की टिकट नहीं हो पाई थी, तो उसको बाद में जाना था. पीयूष ने लंदन में ही पढ़ाई की है, तो वो पहले की फ्लाइट से निकला. लंदन पहुंचने से पहले ही दुबई में फंस गया. उसके बारे में सोच-सोच कर परेशान हो रही थी. बेटे को दुबई से ओमान के जरिए वापस भारत आना पड़ा. भगवान से दुआ है कि बाकी लोग भी सकुशल वापस आ जाए।

भावुक हुई मां और पत्नी

बेटे को देखते ही मां और उनकी नई नवेली पत्नी भावुक हो गई. उन्होंने पीयूष की सुरक्षित वापसी के बाद चैन की सांस ली. बता दें कि यह कहानी सिर्फ पीयूष की नहीं, बल्कि उन हजारों-लाखों भारतीयों की भी हैं, जो कि युद्ध के बीच दूसरे देशों में फंसे हुए हैं. उनके परिजन भी काफी परेशान है।

अन्य पढ़े:

बालेन शाह का उदय और केपी ओली की पिछड़ती राह

बालेन शाह का उदय और केपी ओली की पिछड़ती राह

USA- अमेरिका का बड़ा फैसला, रूसी तेल मामले में भारत को 30 दिन की छूट

USA- अमेरिका का बड़ा फैसला, रूसी तेल मामले में भारत को 30 दिन की छूट

सस्ते ड्रोन ही युद्ध का भविष्य चीन पर निर्भरता खतरा

सस्ते ड्रोन ही युद्ध का भविष्य चीन पर निर्भरता खतरा

राफेल की नई डील

राफेल की नई डील

‘जेन-जी’ आंदोलन के बाद भविष्य की नई जंग

‘जेन-जी’ आंदोलन के बाद भविष्य की नई जंग

ईरानी जहाज को तट पर आने की अनुमति नहीं

ईरानी जहाज को तट पर आने की अनुमति नहीं

अमेरिका-ईरान जंग में फंसे लोगों के लिए सोनू सूद बने मसीहा

अमेरिका-ईरान जंग में फंसे लोगों के लिए सोनू सूद बने मसीहा

IRAN- भारतीय बेस से ईरान पर हमले का दावा भारत ने किया सख्त खंडन

IRAN- भारतीय बेस से ईरान पर हमले का दावा भारत ने किया सख्त खंडन

रांची के नवविवाहित विदेश में फंसे

रांची के नवविवाहित विदेश में फंसे

Canada- कनाडा का बड़ा बयान, जंग से पीछे नहीं हटेंगे, पीएम Mark Carney का ऐलान

Canada- कनाडा का बड़ा बयान, जंग से पीछे नहीं हटेंगे, पीएम Mark Carney का ऐलान

IRAN- संकट के दौर में रूस का साथ, भारत को 95 लाख बैरल कच्चा तेल देने को तैयार

IRAN- संकट के दौर में रूस का साथ, भारत को 95 लाख बैरल कच्चा तेल देने को तैयार

ईरान इज़राइल युद्ध, क्या पाकिस्तान भी उतरेगा

ईरान इज़राइल युद्ध, क्या पाकिस्तान भी उतरेगा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870