తెలుగు | Epaper

Iron Beam laser : युद्ध में लेजर कमाल, आयरन बीम से रॉकेट गिराए इजराइल

Sai Kiran
Sai Kiran
Iron Beam laser : युद्ध में लेजर कमाल, आयरन बीम से रॉकेट गिराए इजराइल

Iron Beam laser : इजराइल ने रक्षा तकनीक में नया इतिहास रच दिया है। Israel ने अपने हाई-एनर्जी लेजर डिफेंस सिस्टम Iron Beam को युद्ध में सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 मार्च को दागे गए रॉकेट और ड्रोन को इस लेजर सिस्टम ने हवा में ही नष्ट कर दिया। इसे दुनिया का पहला युद्धक्षेत्र में इस्तेमाल हुआ हाई-एनर्जी लेजर डिफेंस सिस्टम माना जा रहा है।

क्या है आयरन बीम?

इसे Rafael Advanced Defense Systems ने विकसित (Iron Beam laser) किया है। यह 100 किलोवॉट लेजर बीम के जरिए रॉकेट, ड्रोन और मोर्टार जैसे खतरों को कुछ सेकंड में नष्ट कर सकता है।

इसकी प्रक्रिया तीन चरणों में होती है:

  • रडार से लक्ष्य की पहचान
  • लेजर बीम से लक्ष्य पर लॉक
  • तेज गर्मी से लक्ष्य को हवा में ही नष्ट करना

अन्य पढ़े: Iran Attack : ईरान के 500 साल पुराने महल पर इजराइल का हमला

कम खर्च में बड़ी सुरक्षा

आयरन डोम मिसाइल इंटरसेप्टर की तुलना में आयरन बीम बेहद सस्ता है। एक लेजर शॉट की लागत केवल 2 से 10 डॉलर बताई जा रही है। यही वजह है कि इसे भविष्य की रक्षा तकनीक माना जा रहा है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870