नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के नामांकन का आज यानी गुरुवार को अंतिम दिन है। (Indian National Congress) ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने Telangana, Tamil Nadu, Himachal Pradesh और (Chhattisgarh) की राज्यसभा सीटों के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील Abhishek Manu Singhvi को तेलंगाना से दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। तेलंगाना से कांग्रेस ने सिंघवी के अलावा (Vem Narendra Reddy) को भी राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। सिंघवी को जहां गांधी परिवार का करीबी माना जाता है, वहीं रेड्डी को तेलंगाना के मुख्यमंत्री Revanth Reddy का भरोसेमंद माना जाता है। पूर्व विधायक रेड्डी तेलंगाना कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद सूची जारी
कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge की मंजूरी के बाद इस सूची को जारी किया गया है। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से Anurag Sharma को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा M. Christopher Tilak तमिलनाडु से चुनाव मैदान में उतरेंगे।
हरियाणा और छत्तीसगढ़ में नए चेहरों पर दांव
हरियाणा से Karmveer Singh Bauddh को मौका दिया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ से Phulo Devi Netam को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। हरियाणा में कांग्रेस ने दलित समुदाय से आने वाले कर्मवीर सिंह बौद्ध को मैदान में उतारा है।
कई दिग्गजों के नाम थे चर्चा में
हरियाणा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Uday Bhan का नाम चर्चा में था, वहीं Ashok Tanwar भी रेस में बताए जा रहे थे। लेकिन अंत में कर्मवीर सिंह बौद्ध के नाम पर ही मुहर लगी। इसे पार्टी की ओर से नया दलित नेतृत्व तैयार करने की कोशिश माना जा रहा है।
Read Also : Jammu and Kashmir- खामेनेई की मौत की खबर पर कश्मीर में प्रदर्शन, महबूबा ने जताया गुस्सा
हिमाचल में कांग्रेस ने चौंकाया
हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस ने सबको चौंकाते हुए अनुराग शर्मा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है, जिनका नाम पहले चर्चा में नहीं था। इससे पहले मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने संकेत दिए थे कि इस बार कांग्रेस बाहरी राज्य से उम्मीदवार नहीं उतारेगी और हिमाचल से ही चेहरा सामने लाया जाएगा।
Read More :