తెలుగు | Epaper

Char Dham Yatra : चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Char Dham Yatra : चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड धर्म पर्यटन विभाग ने Char Dham Yatra 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। यात्रा की शुरुआत इस साल श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से भक्त अपना समय स्लॉट, गाइड और वाहन सुविधा पहले से बुक कर सकते हैं।

चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है. यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट 19 अप्रैल, केदारनाथ के 22 और बदरीनाथ के 23 अप्रैल को खुलेंगे. ऑफलाइन पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू होगा. श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट या ऐप के जरिए अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 (Char Dham Yatra 2026) का शंखनाद हो गया है. देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए आज यानी शुक्रवार सुबह 7:00 बजे से पंजीकरण (Registration) को आधिकारिक तौर पर खोल दिया गया है. अगर आप भी बाबा केदार या बदरी विशाल के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. इस साल यात्रा की शुरुआत अप्रैल के तीसरे सप्ताह से हो रही है

19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा का आगाज होगा. 22 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे. 23 अप्रैल को भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

कैसे करें पंजीकरण?

श्रद्धालु registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।

स्मार्टफोन यूजर्स (‘Tourist Care Uttarakhand‘) ऐप डाउनलोड कर पंजीकरण कर सकते हैं।

जो लोग डिजिटल माध्यम का उपयोग नहीं कर सकते, उनके लिए 17 अप्रैल से ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून में ऑफलाइन काउंटर शुरू किए जाएंगे।

किसी भी सहायता के लिए विभाग ने 0135-1364 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

अन्य पढ़े: Sukhoi su30 mki : असम में लड़ाकू विमान लापता, खोज अभियान जारी

स्टेप बाय स्टेप कैसे रजिस्ट्रेशन करें?

(अकाउंट बनाएं): वेबसाइट के होमपेज पर ‘Register/Login‘ पर क्लिक करें. अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल भरकर अकाउंट बनाएं. मोबाइल पर आए OTP से इसे वेरिफाई करें।

(टूर प्लान): लॉगिन करने के बाद ‘Create/Manage Tour’ पर जाएं. यहां तय करें कि आप अकेले जा रहे हैं या समूह में. यात्रा की तारीख और उत्तराखंड प्रवेश का स्थान (जैसे हरिद्वार) चुनें।

(धाम और तारीख का चयन): उन धामों को चुनें जहां आप जाना चाहते हैं. कैलेंडर में अपनी सुविधा अनुसार तारीख चुनें. यदि तारीख लाल दिख रही है, तो समझें कि उस दिन का कोटा फुल हो चुका है।

(दस्तावेज अपलोड): यात्री का नाम, उम्र, फोटो और सरकारी पहचान पत्र (आधार, वोटर आईडी आदि) की जानकारी भरें और स्कैन कॉपी अपलोड करें।

(सबमिट): सभी जानकारी जांचने के बाद ‘Submit’ करें. पंजीकरण सफल होने पर आपको कंफर्मेशन मैसेज और ‘Yatra Registration Card’ प्राप्त होगा।

संख्या सीमित करने के फैसले का विरोध

एक तरफ जहां पंजीकरण शुरू हो गया है, वहीं सरकार द्वारा दर्शनार्थियों की संख्या सीमित करने के फैसले का विरोध भी शुरू हो गया है. ‘चारधाम होटल एसोसिएशन’ ने इसे स्थानीय व्यापार के लिए नुकसानदेह बताया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता ने चेतावनी दी है कि यदि शासन ने इस पर पुनर्विचार नहीं किया, तो मार्च के दूसरे पखवाड़े से आंदोलन किया जाएगा. हालांकि, सरकार का तर्क है कि हिमालयी क्षेत्र की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए भीड़ को नियंत्रित करना अनिवार्य है।

अन्य पढ़े:

8 मार्च से दिल्ली के इन क्षेत्रों में मेट्रो की बड़ी सौगात

8 मार्च से दिल्ली के इन क्षेत्रों में मेट्रो की बड़ी सौगात

कई राज्यों में राज्यपाल बदले, दिल्ली के एलजी में भी बदलाव

कई राज्यों में राज्यपाल बदले, दिल्ली के एलजी में भी बदलाव

National- ट्रेनिंग के दौरान हादसा, वायुसेना का सुखोई-30 विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

National- ट्रेनिंग के दौरान हादसा, वायुसेना का सुखोई-30 विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

Mumbai-मुंबई में ईडी की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी

Mumbai-मुंबई में ईडी की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी

Rajasthan- कोटा के कैथून में 5 हजार साल पुराने मंदिर में रावण के भाई विभीषण की होती है पूजा

Rajasthan- कोटा के कैथून में 5 हजार साल पुराने मंदिर में रावण के भाई विभीषण की होती है पूजा

तिरुमाला मंदिर में उगादि पर VIP दर्शन बंद

तिरुमाला मंदिर में उगादि पर VIP दर्शन बंद

National- देश में बढ़ रहा ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, 2050 तक बड़ा खतरा बनने की आशंका

National- देश में बढ़ रहा ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, 2050 तक बड़ा खतरा बनने की आशंका

इन्फिनिक्स का नया शक्तिशाली फ़ोन बड़ा कैमरा और बैटरी

इन्फिनिक्स का नया शक्तिशाली फ़ोन बड़ा कैमरा और बैटरी

असम में लड़ाकू विमान लापता, खोज अभियान जारी

असम में लड़ाकू विमान लापता, खोज अभियान जारी

नथिंग के नए फ़ोन, कीमत और विशेषताएँ सामने

नथिंग के नए फ़ोन, कीमत और विशेषताएँ सामने

टेनिस खिलाड़ी मायनेनी साकेत को बड़ा सम्मान उप कलेक्टर नियुक्ति

टेनिस खिलाड़ी मायनेनी साकेत को बड़ा सम्मान उप कलेक्टर नियुक्ति

शादी के मौसम में राहत, सोने की कीमत फिर घटी

शादी के मौसम में राहत, सोने की कीमत फिर घटी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870