Sensex : शेयर बाजार कमजोर, सेंसेक्स 500 अंक गिरा

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

निफ्टी में भी 150 अंकों की गिरावट

बाजार में गिरावट का माहौल- शेयर बाजार में आज भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन सेंसेक्स करीब 500 अंक गिरकर 79,500 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी में लगभग 150 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। बाजार की शुरुआत हल्की कमजोरी के साथ हुई और दिन भर बिकवाली का दबाव बना रहा।

शेयर बाजार में आज यानी 6 मार्च को गिरावट है। (sensex) सेंसेक्स 500 अंक (0.65%) गिरकर 79,500 पर कारोबार कर रहा है। (Nifty) निफ्टी में भी 150 अंक (0.60%) की गिरावट है। ये 24,600 पर है। आज के कारोबार में बैंक, रियल्टी और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

  • साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 89 अंक या (1.59%) गिरकर 5,495 पर है।
  • जापान का निक्केई 212 अंक या 0.38% चढ़कर 55,490 पर ट्रेड कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 438 अंक या 1.73% चढ़कर 25,760 पर है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 10 अंक या 0.25% ऊपर 4,118 पर है।

अन्य पढ़े: Gold price drop : शादी के मौसम में राहत, सोने की कीमत फिर घटी

अमेरिकी बाजार में 5 मार्च को गिरावट रही

  • डाउ जोन्स 785 अंक (1.61%) गिरकर 47,955 के स्तर पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.26% गिरकर 22,749 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 39 अंक (0.56%) गिरकर 6,831 पर बंद हुआ।

कल सेंसेक्स 900 अंक चढ़कर बंद हुआ था

शेयर बाजार में कल यानी 5 मार्च को बढ़त रही। सेंसेक्स 900 अंक (1.14%) की तेजी के साथ 80,016 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 285 अंक (1.17%) की बढ़त रही। ये 24,766 के स्तर पर बंद हुआ।ऑटो, मेटल, फार्मा और एनर्जी शेयर्स में बढ़त रही।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।