తెలుగు | Epaper

Love Story : गजब की प्रेम कहानी! बेटी के ससुर के साथ मां फरार

digital@vaartha.com
[email protected]

यूपी में समधी-समधन की प्रेम कहानी की चर्चा जोरों पर

लखनऊ। अलीगढ़ में सास और दामाद की प्रेम कहानी ने कई सुर्खियां बटोरी है। दामाद और सास की प्रेम कहानी अपने अंजाम तक पहुंच चुकी है। दोनों ने साथ रहने का फैसला किया है। इसी बीच नया मामला सामने आया है। यहां सास औ दामाद नहीं फरार हुए है। मगर बदायूं में सास दामाद नहीं बल्कि समधी और समधन फरार हो गए है।

अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई महिला

बदायूं में महिला को अपनी बेटी के ससुर से ही प्यार हो गया। यानी सास और ससुर को आपस में ही प्यार हो गया है। महिला बेटी के ससुर के साथ फरार हो गई है। महिला अपने पीछे अपने चार बच्चों को छोड़ गई है। महिला का पति लगातार उसे ढूंढने में लगा हुआ है। ये पूरा मामला बदालूं जिले के दातागंज थाना इलाके का है।

जानें पूरा मामला

अलीगढ़ में सास के दामाद के साथ फरार होने और वापस लौटने का मामला अबतक सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच बदायूं में भी नया मामला सामने आया है जब चार बच्चों की मां अपनी बेटी के ससुर यानी अपने समधी के साथ ही फरार हो गई। जानकारी के मुताबिक चार बच्चों की मां ममता का दिल अपने समधी शैलेंद्र पर आ गया। दोनों रातों रात ही अपने घर से फरार हो गए है।

पेशे से ड्राइवर है पति

बता दें कि ये मामला दातागंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां महिला का पति पेशे से ड्राइवर है। महिला का पति अधिकतर समय घर से बाहर रहता था। पीड़ित पति ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस से युवक ने अब पत्नी और समधी के खिलाफ शिकायत व कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस घटना के बाद 17 अप्रैल को युवक ने शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस अब तक ये पता नहीं कर सकी है दोनों कहां गए है। पुलिस ममता और उनके समधी शैलेंद्र की तलाश करने में जुटी हुई है। दोनों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।

तीन बार पहले भी कर चुकी है भागने की कोशिश

इस घटना के बाद पीड़ित पति ने कहा है कि उसकी पत्नी और बेटी के ससुर का संबंध बन गया था। महिला के पति का आरोप है कि तीन बार पहले भी महिला ससुर के साथ भागने की कोशिश कर चुकी है। अंत में दोनों भाग गए। महिला अपने साथ पैसे व जेवरात भी ले गई है। महिला के बेटे और बेटियां भी है। बता दें कि बड़ी बेटी की शादी बदायूं शहर के मोहल्ले से 2022 में युवक के साथ थी। बेटी का ससुर रोडवेज में चालक है। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना काफी ज्यादा था। इस दौरान दोनों के बीच लव अफेयर शुरू हो गया। दोनों ने सीमाओं को तोड़ते हुए भागने का फैसला कर लिया।

प्रेम कहानी

हर तीसरे दिन घर पर ससुर को बुलाती थी

इस घटना के बाद महिला के बेटे ने बताया कि मेरे पिता घर पर नहीं रहते थे। हर तीसरे दिन मम्मी घर पर दीदी के ससुर को बुलाती थी और दोनों ने साथ रहना शुरू कर दिया था। इसी बीच दोनों एक दिन टेंपो में बैठक चले गए और नहीं लौटे है।

दिल्ली में दो आतंकी गिरफ्तार, एक निजामुद्दीन और दूसरा भोपाल से

दिल्ली में दो आतंकी गिरफ्तार, एक निजामुद्दीन और दूसरा भोपाल से

मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की, चुनाव प्रचार का किया आगाज

मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की, चुनाव प्रचार का किया आगाज

बिहार को नंबर एक बनाना हमारा लक्ष्य

बिहार को नंबर एक बनाना हमारा लक्ष्य

महिला डॉक्टर ने हाथ में सुसाइड नोट लिखकर दी अपनी जान

महिला डॉक्टर ने हाथ में सुसाइड नोट लिखकर दी अपनी जान

‘अबकी बार मोदी सरकार’ वाले पीयूष पांडे का निधन

‘अबकी बार मोदी सरकार’ वाले पीयूष पांडे का निधन

प्रधानमंत्री मोदी की छठ महापर्व के लिए खास अपील

प्रधानमंत्री मोदी की छठ महापर्व के लिए खास अपील

11 नेता 6 साल के लिए निलंबित

11 नेता 6 साल के लिए निलंबित

सीएम योगी का बड़ा फैसला, 30 वर्ष बाद बढ़ेंगे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अधिकार

सीएम योगी का बड़ा फैसला, 30 वर्ष बाद बढ़ेंगे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अधिकार

ई-वेस्ट से बनेगी ईवी बैटरी, लेकिन बढ़ेगा प्रदूषण का खतरा

ई-वेस्ट से बनेगी ईवी बैटरी, लेकिन बढ़ेगा प्रदूषण का खतरा

महिला बनेंगी बिहार चुनाव की गेमचेंजर, नीतीश को बढ़त तो तेजस्वी पर दबाव

महिला बनेंगी बिहार चुनाव की गेमचेंजर, नीतीश को बढ़त तो तेजस्वी पर दबाव

चुनावी खर्च गड़बड़ी पर EC सख्त

चुनावी खर्च गड़बड़ी पर EC सख्त

कर्नाटक वोटर स्कैम

कर्नाटक वोटर स्कैम

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870